क्या आपको पता है प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करना चाहिए सेक्स ? क्या आप भी अभी प्रेगनेंट नहीं होना चाहते हैं, इसलिये सेक्स करने से डरते हैं? सेक्स किसी भी शादीशुदा कपल के जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन कई बार वो सेक्स करने से डरते हैं क्योंकि वो अनचाही प्रेगनेंसी नहीं चाहते हैं। बहुत बार  ऐसा देखा गया है कि पति-पत्नी में से कोई भी एक,  पति हो या पत्नी मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं होने के कारण शादी के तुरंत बाद बच्चा नहीं चाहते हैं। ऐसे कंडीशन में उन्हें हर वक्त प्रेगनेंसी का डर सताये रहता है। तो ऐसे कपल्स को सेक्स के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि किस समय सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना  सबसे कम होती है।

     आज के कुछ सीखें लेख में हम आपके लिए प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्स के साथ सेक्स से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। यदि आपको सेक्स के बारे मे सभी जानकारी अच्छी तरह से पता होगी,  तभी आप बेफिक्र होकर अपनी सेक्स लाइफ को पूरी तरह एंजॉय कर पाएंगे।

पीरियड और प्रेग्नेंसी का कनेक्शन :-

     अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए सबसे पहले हमें पीरियड और प्रेग्नेंसी के कनेक्शन के बारे में जानना होगा। पीरियड के पहले दिन से लेकर अगले पीरियड के पहले दिन तक को एक पूरा मेंस्ट्रूअल साइकिल कहते हैं। ये मेंस्ट्रूअल साइकिल 28 दिन का होता है। इस मेंस्ट्रूअल साइकिल में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब प्रेग्नेंट होने की संभावना बहुत कम होती है और कुछ दिन ऐसे भी होते हैं, जब प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है। महिलाएं अपने पीरियड के इस मेंस्ट्रूअल साइकिल को समझकर और सेफ टाइम को सही से कैलकुलेट कर प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्स, इसके लिए सही टाइम का अंदाजा लगा सकती है।

     अधिकतर महिलाओं का मेंस्ट्रूअल साइकिल अलग-अलग होता है, जिसके कारण कभी-कभी सेफ पीरियड का कैलकुलेशन गलत भी हो सकता है और बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाने  से प्रेग्नेंट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

पीरियड के बाद कब सेक्स करने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं :-मेडिकल साइंस का ये कहना है कि मेंस्ट्रूअल साइकिल या मासिक धर्म के 8 वें दिन से लेकर 21 वें दिन तक को अनसेफ पीरियड माना जाता है। यदि इस समय आप संबंध बनाना चाहते हैं तो इस दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। 

प्रेग्नेंट नहीं होने के लिए कब है रिलेशन बनाने का सबसे बेस्ट टाइम :-

प्रेगनेंसी से बचने के लिए रिलेशन बनाने का सबसे बेस्ट टाइम है, मेंस्ट्रूअल साइकिल या मासिक धर्म के पहले से सातवें दिन तक और 22 वें दिन से 28 वें दिन तक। इसको सेफ पीरियड माना जाता हैं। इस दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे कम होती है, लेकिन कभी-कभी सेफ पीरियड के समय भी असुरक्षित सेक्स से आप प्रेग्नेंट हो सकते हैं क्योंकि सभी महिलाओं के शरीर में पीरियड का समय अलग-अलग होता है। इसलिए इस दौरान भी सेक्स करते समय प्रोटेक्शन को यूज करें, तो ज्यादा अच्छा होगा।

अनचाही  प्रेगनेंसी से बचने के लिए कुछ अन्य उपाय :-

प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्स, इस टाइम को ध्यान में रखने के अलावा कुछ अन्य उपाय भी है, जो अनचाही प्रेगनेंसी से बचा सकते हैं लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में : 

विड्रॉ टेक्नीक:- अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कई लोग विड्रॉ टेक्नीक का भी इस्तेमाल करते हैं। इस टेक्नीक में पुरुष इजेकुलेशन से ठीक पहले अपने पेनिस अपने पार्टनर के वजाइना से बाहर निकाल लेते है, जिससे स्पर्म बाहर निकल जाता है।  इस टेक्निक  का इस्तेमाल करने के लिए पुरुष और महिला दोनों को ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए ये अच्छी प्राकृतिक उपाय है। 

स्पर्मीसाइड टैबलेट: सेक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रेगनेंसी से बचने के लिए ,सेक्स के दौरान यदि महिला स्पर्मीसाइड टैबलेट को अपनी वजाइना में इंसर्ट कर लेती है , तब भी प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो जाती है।

इमरजेंसी गर्भनिरोधक या कॉन्ट्रासेप्टिव गोलियां :- यदि रिलेशन बनाते समय किसी प्रकार का प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया गया हो, तो प्रेगनेंसी से बचने के लिए महिलाएं  इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव गोलियों का भी इस्तेमाल करती है। इस गोली को आप सेक्स के पहले 3 दिन के अंदर किसी भी समय ले सकते हैं। इस गोली के उपयोग के बाद 85% चांस है, कि आप प्रेगनेंसी से बच सकते हैं, लेकिन 15% प्रेग्नेंट होने के भी चांस होते हैं,  क्योंकि यदि आपने इस गोली को लेने में थोड़ी भी देर कर दी, तो आप प्रेग्नेंट हो भी सकते हैं।

       साइड इफेक्ट – एक्सपर्ट कहते हैं कि इस गोली का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए,क्योंकि इसके साइड इफेक्ट भी हैं। इस गोली के ज्यादा इस्तेमाल से आपको उल्टी या मतली की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा ये आपके मेंस्ट्रूअल साइकिल को डिस्टर्ब भी  कर सकता है। साथ ही पीरियड के दौरान  ज्यादा ब्लीडिंग या पीठ दर्द भी हो सकते है।

अंतरगर्भाशयी डिवाइस या कॉपर्टी ( आई यू डी):- यह एक प्रकार का डिवाइस है, जो आपको प्रेग्नेंट होने से बचाता है। यह एक छोटा सा T की आकार का डिवाइस होता है, जिसे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। इस डिवाइस को आप डॉक्टर या अनुभवी नर्स की सहायता से अपनी गर्भाशय में लगा सकते हैं। इस छोटे से डिवाइस की मदद से स्पर्म, अंडे को फर्टिलाइजर नहीं कर पाते है। इस डिवाइस को महिला अपने गर्भाशय में 5 या 10 साल के लिए लगवा सकती हैं। यह आपको 99% प्रेग्नेंट होने से बचाने में मदद करता है।

      साइड इफेक्ट – इस डिवाइस के इस्तेमाल से कुछ साइड इफेक्ट भी होता है। यह आपके के पीरियड पैटर्न में बदलाव ला सकता है। जिसके कारण आपको अधिक ब्लीडिंग और पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को इस डिवाइस के इस्तेमाल के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द बना रहता है और वजाइना में इन्फेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है।

बर्थकंट्रोल इंजेक्शन :- गर्भनिरोधक गोलियों की तरह यह बर्थकंट्रोल इंजेक्शन भी काम करता है। इसी इंजेक्शन से 8 से 12 सप्ताह तक इसका असर बना रहता है। इस बीच प्रेग्नेंट होने की संभावना नहीं के बराबर होती है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल केवल प्रोजेस्टिन के लिए किया जाता है।

     साइड इफेक्ट – इस इंजेक्शन के इस्तेमाल से आपको और नियमित बिल्डिंग भी हो सकती है।

वेजाइनल रिंग :- यह एक गर्भनिरोधक वेजाइनल रिंग है जिसे 21 दिनों के लिए वेजाइना में लगाया जाता है और पीरियड के समय 7 दिन के लिए से बाहर निकाल दिया जाता है। इस एक रिंग को पीरियड  के 13 साइकिल तक इस्तेमाल किया जा सकता  हैं। इसके बाद यह वेजाइनल रिंग खराब हो जाती है। फिर नया वेजाइनल रिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रिंग को खुद से वजाइना में लगा सकते हैं और पीरियड के दौरान हटा सकते हैं।      

        साइड इफेक्ट – वेजाइनल रिंग उन महिलाओं के लिए उपयोगी नहीं है, जो एस्ट्रोजन युक्त गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। आपको इस रिंग को सही समय पर याद करके बदलना चाहिए, क्योंकि इसका इफ़ेक्ट एक समय के बाद कम हो जाता है।

गर्भनिरोधक गोलियां :- मार्केट में कई प्रकार की गर्भनिरोधक गोलियां उपलब्ध है। अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए महिलाएं इसका प्रयोग सबसे ज्यादा करती है। ये प्रतिदिन खाने के लिए 28 दिन की गोली का एक पूरा सेट आता है। इन गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन सही तरीके से करें, तो अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।

        साइड इफेक्ट – इन गर्भनिरोधक गोली को सही समय मे नहीं लेने पर इसके प्रभाव कम हो जाते है। लंबे समय तक इस गर्भनिरोधक गोली का इस्तेमाल आने वाले समय में आपके प्रेगनेंसी के लिए खतरा भी बन सकते हैं।

        दोस्तों, उम्मीद करती हूँ कि आपको आज के कुछ सीखें का हमारा ये लेख “प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्स ” पसंद आया होगा। यदि आप भी प्रेगनेंसी से बचना चाहते हैं तो हमारी यह जानकारी आपके लिए जरूर मददगार साबित होगी। तो अब यदि आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ भी इसे शेयर कीजिए। साथ ही कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखें, इसके अलावा यदि आपको किसी और टॉपिक के बारे में जानकारी चाहिए हो, तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आपके बताये गए टॉपिक पर फिर से नया लेख तैयार करेंगे।

क्या पीरियड में गर्भधारण कर सकते है |

अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है?

ट्विंस प्रेगनेंसी डाइट

फेस पैरालिसिस में क्या करें?


7 Comments

 क्या सफ़ेद दाग का इलाज होता है - कुछ सीखे · 28/12/2022 at 5:57 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

क्या पीरियड में गर्भधारण कर सकते है | can we pregnant in period in hindi - कुछ सीखे · 02/04/2023 at 4:55 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

गर्मी के प्रेगनेंसी में कैसे रखें अपना ख्याल? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 8:57 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

प्लांट बेस्ड डाइट क्यों शुरू करें? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:06 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:06 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

ब्रेस्ट कैंसर ऑपरेशन का खर्च क्या है? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:06 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

पीरियड के प्रॉब्लम्स क्यों होते है ? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:54 pm

[…] प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.