क्या आपको पता है सफेद दाग क्या होता है? क्या आप भी सफेद दाग से परेशान है? सफेद दाग एक प्रकार का त्वचा रोग है,इसे अंग्रेजी में ल्यूकोडर्मा कहते हैं। इस रोग में व्यक्ति के शरीर में अलग-अलग जगह पर कई आकार के सफेद दाग हो जाते हैं। सफ़ेद दाग ज्यादातर चेहरे, हाथ,पांव या फिर कोहनी में होती है। शुरुआत में ये दाग छोटे होते हैं उसके बाद ये धीरे-धीरे अपना आकार बढ़ा लेते हैं। इससे पीड़ित को किसी भी प्रकार की शारीरिक तकलीफ नहीं होती है, हां कभी-कभी सफेद दाग वाले हिस्से पर खुजली जरूर होती है। आज के इस कुछ सीखें लेख में हम आपके साथ सफेद दाग क्या है? और इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी लेकर आए हैं।

सफेद दाग क्या है –

       सफेद दाग त्वचा से जुड़ा एक रोग है। इसमें शरीर के किसी भी भाग जैसे हाथ, चेहरा, पैर, कान, कोहनी में स्किन के नार्मल कलर से हटकर सफ़ेद स्किन होने लगती है। ये एक ऑटो इम्युनिटी डिसीस है । मानव बॉडी मेलानोसाइट्स शरीर में मेलेनिन को पैदा करते है, ये मेलेनिन शरीर के ऊपरी त्वचा के रंग को निर्धारित करता है। जब शरीर का इम्यून सिस्टम मेलानोसाइट्स सेल्स को नष्ट करने लगता है, तो शरीर में सफेद दाग होने लगते हैं। ये रोग महिला तथा पुरुष किसी को भी हो सकता है।

 क्या सफेद दाग का इलाज संभव है:-

     सफेद दाग का पूर्णरूप से इलाज संभव नहीं है,  लेकिन घरेलू उपचार और चिकित्सा पद्धति से इस रोग को अधिक फैलने से बचाया जा सकता है। हालांकि सर्जरी से भी रोग का कुछ हद तक इलाज किया जा सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता। सफेद दाग का इलाज एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में बहुत महंगा होने के साथ-साथ कारगर भी नही है। कई  बार तो रोगी के शरीर में फफोले भी पड़ जाते हैं और जलन भी होती है। इस कारण कई रोगी इसके इलाज को आधे में ही छोड़ देते हैं।

2. सफेद दाग को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपचार :-

     हमने आपको बताया है कि सफ़ेद दाग का इलाज होता है,लेकिन इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता  है। हालांकि कुछ घरेलू उपचार से सफेद दाग को और अधिक ना बढ़ पाये, इसलिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है : 

• हल्दी और सरसों का तेल :- हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है,जो हमारी त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच सरसों के तेल डालकर इसे एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप सफेद दाग पर लगाकर  15 से 20 मिनट के लिए रखे, फिर  साफ पानी से धो लें।

• अखरोट :- अखरोट भी हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। अखरोट को छीलकर इसका पाउडर बना लें। अखरोट के पाउडर को पानी के साथ एक पेस्ट बना ले।इस पेस्ट को सफेद दाग पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर पानी से धो ले।

नीम के पत्ते और छांछ :- नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारी त्वचा रोगों से काफी मददगार है। नीम के पत्ते को सुखाकर इसका पाउडर बना ले। इस पाउडर में छाछ डालकर इसका पेस्ट तैयार कर इसे सफेद दाग वाले हिस्से में 20 मिनट तक लगाएं , इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

मूली के बीज और सिरका :- मूली के बीज और सिरका सफेद दाग में काफी असरदार है। मूली के बीजों को कूटकर इसका पाउडर बना लें। एक चम्मच मूली  बीज के पाउडर में थोड़ा सिरका मिलाकर  पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को सफेद दाग पर लगाकर इसे 20 मिनट बाद  गुनगुने पानी से धो ले।

• अदरक :- सफेद दाग में अदरक से काफी फायदा होता है। आप अदरक का जूस बनाकर इसका सुबह खाली पेट में सेवन कर सकते हैं। साथ में अदरक का पेस्ट बनाकर सफेद दाग पर लगाएं। इससे आधा घंटा ऐसे ही लगे रहने दे और पानी से धो ले।

• बथुआ:- बथुआ एक साग है, जिसे आप अपने खाने में जरूर शामिल करें। आप बथुआ को उबालकर उसके पानी को सफेद दाग पर लगाये, सफेद दाग बढ़ने से रुक सकते हैं।

सफेद दाग के इलाज में कुछ गलतियों से हो सकती है साइड इफेक्ट  :-

      किसी भी चिकित्सा पद्धति में सफेद दाग का पूर्ण रूप से इलाज संभव नहीं है, लेकिन सफेद दाग को बढ़ने से रोका जरूर जा सकता हैं। कुछ डॉक्टर सफेद दाग को ठीक करने का दावा करते हैं, लेकिन इस रोग को ठीक करने के बजाय इसे बढ़ा देते हैं। आप यदि किसी के भी कहे अनुसार कोई भी उपचार करते हैं और आपको ये लगता है कि सफ़ेद दाग को कम होने के बजाय बढ़ रहे है, तो उस उपचार को तुरंत रोक दें और किसी अच्छे डरमोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

     एलोपैथिक, आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक हो, सभी चिकित्सा पद्धति में केवल सफेद दाग को कंट्रोल ही किया ही जा सकता है,लेकिन इसे जड़ से नहीं मिटाया जा सकता है। कई बार अधिक दवाइयों के सेवन के साइड इफेक्ट से भी सफेद दाग बढ़ने लगते हैं। इसलिए सफेद दाग को कम करने के लिए किसी भी प्रकार के उपचार को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर ले। 

      केला, सेब, गाजर, मूली चुकंदर, अंजीर, खजूर, अदरक, शहद, करेला जैसे विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों को सफेद दाग के रोगियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह सफेद दाग को बढ़ने से रोकते हैं। 

    जबकि ज्यादा मात्रा में कॉफी, दही, अचार,कोल्ड ड्रिंक, मीट, मछली, शराब  का सेवन सफेद दाग को बढ़ाने का काम भी कर सकती है।

सफेद दाग से जुड़े कुछ सवाल

 मुझे पिछले 2 साल से सफेद दाग हो रहे हैं क्या करना चाहिए?

     यदि आपको पिछले 2 सालों से सफेद दाग हो रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि सफेद दाग से कोई शारीरिक तकलीफ तो होती नहीं है। हां लेकिन शरीर के सुंदरता पर थोड़ा असर पड़ता है, लेकिन इससे भी ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हमने बताया भी है कि एक बार सफेद दाग हो जाने के बाद इसे ठीक करना संभव नहीं है। हालांकि  इसे कंट्रोल करके बढ़ने से रोका जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक  की सहायता ले सकते हैं या लेख में बताए अनुसार घरेलू उपचार का भी प्रयोग कर सकते हैं। हम यहां एलोपैथिक दवा की सलाह नहीं देते है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि ये सफेद दाग को कम करने की बजाय बढ़ा देते है।

ओठो पर होने वाले सफेद दाग कैसे मिटाए?

    होंठ हमारे चेहरे का सबसे सेंसिटिव और कोमल हिस्सा है। यदि आपके होंठ किसी कारणवश गुलाबी की बजाय सफेद दिखे तो यह देखने में काफी ख़राब लगने लगता है। होठों पर सफेद दाग की समस्या को आप घरेलू उपाय से कम कर सकते हैं, लेकिन होठों के सफेद दाग  पर घरेलू उपचार करने से पहले अपने स्किन डॉक्टर  से सलाह जरूर ले, क्योंकि होठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है।

     आप नेचुरल तरीके से होठों पर सफेद दाग को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा फलों के रस का सेवन करें। इसके अलावा आप अपने होठों पर कोकोनट जोजोबा या फिर आर्गन ऑयल भी लगा सकते हैं। ये तेल भी आपके होठों के सफेद दाग को हटाने में मदद कर सकते हैं।

        तो, दोस्तों, आज के कुछ सीखें लेख में हमने सफेद दाग क्या है? और सफेद दाग का इलाज संभव है? इससे जुड़ी जानकारी दी है, यदि आपको लेख पसंद आया हो  तो कमेंट करके जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्स

फेस के डार्क स्पॉट्स के लिए 5 आयुर्वेदिक आयल

फेस पैरालिसिस में क्या करें?

सिर्फ पानी से फेस वॉश करने के फायदे


3 Comments

ब्रेस्ट कैंसर ऑपरेशन का खर्च क्या है? - कुछ सीखे · 31/12/2022 at 2:10 pm

[…]  क्या सफ़ेद दाग का इलाज होता है […]

शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय - कुछ सीखे · 06/03/2023 at 12:05 pm

[…] क्या सफ़ेद दाग का इलाज होता है […]

चिकन पॉक्स कब तक ठीक होता है? - कुछ सीखे · 09/05/2023 at 12:59 pm

[…]  क्या सफ़ेद दाग का इलाज होता है […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.