क्या आपको भी अबॉर्शन के बाद पेट में दर्द होता है? क्या आप भी अबॉर्शन के बाद होने वाले पेट दर्द से लंबे समय से परेशान है? क्या आपको अबॉर्शन के बाद लगातार पेट दर्द और सिर दर्द बना रहता है?, तो आज का ये लेख बस आपके लिए है। आज के कुछ सीखें लेख में हम आपको अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है? इससे सम्बंधित सारी जानकारी लेकर आये है।

अबॉर्शन के बाद क्या सावधानी रखें?

अबॉर्शन क्या होता है |

अबॉर्शन के बाद पेट दर्द के कारण को समझने से पहले हम अबॉर्शन क्या होता है?, इसे समझते है। अबॉर्शन एक प्रकार की इंजरी है, जिस प्रकार से चोट लगने से हमें दर्द होता है ठीक इसी प्रकार अबॉर्शन के समय ज़ब शरीर से चिपका हुआ एम्ब्रीयों (भ्रूण ) अलग होता है, तो लगतार ब्लीडिंग  के साथ असहनीय दर्द भी होता है। इस दौरान महिलायें मानसिक तथा शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो जाती है। यदि अबॉर्शन के बाद भी महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से सामान्य से ज्यादा और बहुत तेजी से ब्लीडिंग  होती  है, तो ऐसी कंडीशन में कई बार महिलाओं को बहुत अधिक पेट दर्द का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावा बहुत सारी शारीरिक समस्याओं जैसे बुखार होना, वीकनेस फील होना , उल्टी और चक्कर आना , बॉडी पेन लगातर रहना आदि का सामना करना पड़ता है।

अबॉर्शन के बाद पेट दर्द के कारण 

       चाहे गोली लेने से हो या सर्जकिल से दोनों तरह के अबॉर्शन के बाद महिलाओं को अपने शरीर के लिए खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी और अबॉर्शन की सारी प्रक्रिया पेट से जुड़ी होती है, इसलिए डिलीवरी पेन की तरह ही अबॉर्शन के बाद भी पेट दर्द होता है। गोली से किये गए अबॉर्शन में महिलाओं को सर्जिकल अबॉर्शन के कंपैरिजन में कई दिनों तक ब्लीडिंग होती है। आइए जानते कारणों के बारे में विस्तार से 

1. अधिक ब्लीडिंग =  अधिक ब्लीडिंग अबॉर्शन के बाद पेट दर्द होने का सबसे बड़ा कारण है। अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग हर महिलाओं को होती है और ये कभी-कभी चार-पांच दिन से शुरू होकर 10 से 15 दिन तक हो सकती है। अधिक ब्लीडिंग होने के एक कारण में अबॉर्शन के दौरान गर्भ में भ्रूण का कुछ अंश रह जाना शामिल होता है। इसलिए अबॉर्शन के बाद यदि अधिक ब्लीडिंग के साथ लगातार पेट दर्द बना रहे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

2. कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट = यदि आपके साथ डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी कोई बीमारी है और आपका अभी-अभी अबॉर्शन हुआ है। तो बीमारी और और अबॉर्शन दोनों की दवाई के साइड इफेक्ट  से भी कभी-कभी पेड़ दर्द हो सकता है।

3. कड़क मसालेदार खाना खाने से = यदि आप मसालेदार खाने के शौकीन हैं और अबॉर्शन  के तुरंत बाद आपने बहुत ही स्पाइसी मसालेदार खाना को खाया हो, तो आपको उल्टी, दस्त के साथ गहरे पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

4. हेवी वैजाइनल डिस्चार्ज = अगर अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग और तेज महक के साथ बहुत ज्यादा मात्रा में वैजाइनल डिस्चार्ज होता है, तो शरीर में पेट दर्द और पीठ दर्द की समस्या बन जाती है।

5. गर्भाशय में थक्के बनने के कारण = अबॉर्शन के बाद गर्भाशय में थक्के बनने की वजह से भी कभी कभी पेट दर्द के साथ गंभीर पीठ दर्द भी होता है।

अबॉर्शन के बाद होने वाले पेट दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय 

     अबॉर्शन के बाद पेट दर्द होने के कारणों को समझने के बाद हम आपको यही सलाह देंगे कि पेट दर्द बहुत अधिक और सहन ना कर सकने वाला हो, तो आप को डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। हालांकि  अबॉर्शन के बाद होने वाले सामान्य पेट दर्द के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। आगे हम आपको अबॉर्शन के बाद होने वाले पेट दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जानिए : 

सिकाई करें :- जब भी आपको पेट दर्द महसूस हो, अपने पेट को गर्म पानी की सेंक दे। गर्म पानी के सेंक से पेट दर्द में बहुत राहत मिलती है। आप चाहे तो इसके लिए आप हॉट पैड या गर्म पानी की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले बिस्तर पर आराम से लेट जाए और हॉट पैड या गर्म पानी की बोतल को अपने पेट के ऊपर 10 से 15 मिनट तक पेट पर हिलाते रहे।

हर्बल चाय का सेवन करें:- हर्बल चाय का सेवन करने से आपको पेट दर्द के साथ-साथ शरीर में होने वाले हर भी प्रकार के दर्द से आराम पाने में मदद मिलता है। आप हर्बल चाय के अलावा ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ग्रीन टी में शहद मिलाकर इसका सेवन करें, तो अबॉर्शन के बाद वाले पेट दर्द में जल्दी राहत मिलती हैं।

अदरक का पानी:- एक इंच के अदरक के टुकड़े को अच्छे से कूटकर एक गिलास पानी में उसे उबालें,  जब तक कि यह आधा ना हो जाए। इसके बाद इसे एक कप में छान कर और इसमें कुछ बूंदे शहद की मिलाएं। इस अदरक पानी को आप दिन में दो से तीन बार गर्म करके पी सकते हैं। यह घरेलू उपचार पेट दर्द में राहत पहुंचाने में बहुत मददगार साबित होता है।

तुलसी का पानी:- तुलसी का पानी भी अबॉर्शन वाले पेट दर्द के साथ हर प्रकार के पेट दर्द में बहुत जल्दी आराम पहुंचाता है। इसके लिए आप 10 से 12 तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें, जब तक कि आधा ना हो जाए। इसके बाद इसे छान कर, इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। यह बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक नुस्खा है, जो आपके पेट दर्द तुरंत ही छूमंतर कर देगा।

 गुनगुना पानी में नमक डालकर इससे नहाए  :- गुनगुने पानी में नमक डालकर नहाने से, ये आपके शरीर के सभी अंगों के मसल्स को राहत पहुंचाने में मदद करता है। ठीक इसी तरह ये अबॉर्शन वाले  पेट दर्द को भी कम कर सकता है।

 पौष्टिक भोजन का सेवन करें :- अबॉर्शन के बाद  शरीर बहुत कमजोर हो जाता है, जिसके कारण शरीर के सभी अंगों में दर्द महसूस होता है। अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए और सभी प्रकार के दर्द से छुटकारा  पाने के लिए आप न्यूट्रिशन युक्त भोजन को अपने आहार में शामिल करें। जो आपको अंदर से ताकत दे और शरीर में होने वाली सभी समस्याओं को ठीक करने में मदद करें।

        दोस्तों, उम्मीद करते है कि आपको आज का हमारा कुछ सीखें लेख अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है?  पसंद आया होगा। यदि आपको इस जानकारी से लाभ पहुंचा हो और जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट बॉक्स, कमेंट करके अपना सुझाव हमें दें। यदि आपको और भी किसी टॉपिक के बारे में जानना हो, तो हमें कमेंट करके बताइए। हम आपके सुझाव के अनुसार लेख लेकर आएंगे। 

पेट दर्द होने पर घरेलु उपचार 

सिर्फ पानी से फेस वॉश करने के फायदे

फेस के डार्क स्पॉट्स के लिए 5 आयुर्वेदिक आयल

वर्कआउट करने का सही समय क्या है?


5 Comments

फेस पैरालिसिस में क्या करें? - कुछ सीखे · 23/12/2022 at 6:12 pm

[…] अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है? […]

प्रेगनेंसी से बचने के लिए कब करें सेक्स - कुछ सीखे · 25/12/2022 at 4:49 pm

[…] अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है? […]

पीरियड के प्रॉब्लम्स क्यों होते है ? - कुछ सीखे · 02/04/2023 at 5:20 pm

[…] अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है? […]

मिसकैरेज क्यों होता है? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:03 pm

[…] अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.