भारत सदियों से अपनी संस्कृति और खानपान के वैरायटी को लेकर दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारत के मुख्य ट्रेडिशनल फूड की बात करें तो, यहां किसी एक फ़ूड या डिश का नाम लेना पॉसिबल नहीं है,  क्योंकि  हर राज्य की अपनी कुछ ट्रेडिशनल डिश है,  जिसे उस राज्य द्वारा विशेष दर्जा दिया गया है। हालांकि अब यह ट्रेडिशनल फ़ूड सिर्फ अपने राज्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हर राज्य के लोग  दूसरे के राज्य के ट्रेडिशनल फूड को बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं, यहां तक कि विदेशों में भी भारत के ट्रेडिशनल फूड को काफी पसंद किया जाता है।  यूट्यूब,  फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से आज के समय में भारत के लगभग सभी राज्य के डिश हर दूसरे राज्य के लोगों के दिनचर्या में शामिल होने लगे हैं।

       कभी गुजरात के लोग बिहारी लिट्टी चोखा को पसंद करते हैं, तो कभी उड़ीसा के लोग महाराष्ट्र के बड़ा पाव को चाव से खाते हैं। कहीं कश्मीरी दम आलू लोगों को सुहाता है, तो कहीं छत्तीसगढ़ी चीला रोटी नाश्ते के मुख्य डिश में शामिल है। हालांकि भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग भले ही दूसरे राज्य के डिश को अपनाने लगे हैं, लेकिन अपने पारंपरिक त्यौहार या उत्सव पर अपने राज्य के ट्रेडिशनल फूड का ही आनंद लेते हैं।

      शायद आपको किस राज्य की ट्रेडिशनल फूड कौन सी है? उसके हिंदी और इंग्लिश नाम क्या है?  इसकी पूरी जानकारी नहीं होगी। इस बार “कुछ सीखे” के इस लेख में हम आपके लिए ट्रेडिशनल फूड कौन-कौन से हैं?  उनके नाम हिंदी में क्या है?  इसके बारे में विस्तार से बताने आए हैं। आप इस लेख के माध्यम से Traditional food eassy भी लिख सकते हैं। तो ट्रेडिशनल फूड की पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ लेख में बने रहिए।

 पारंपरिक भोजन और इसका महत्व (Traditional Food and its Importance )

भारत हर राज्य की अपनी रहन-सहन और कई ज़माने से चली आ रही पारंपरिक भोजन यानि ट्रेडिशनल फ़ूड से उसकी एक अलग ही पहचान है। हर राज्य की ट्रेडिशनल फ़ूड अपने कल्चर और वातावरण के कारण टेस्ट में लाजवाब होने के कारण विशेष रूप से चर्चित है।ट्रेडिशनल फ़ूड की इंपॉरर्टेंस क्या है? आइए जानते हैं :

1. हर क्षेत्र की विशेष खाद्य पदार्थों की अलग लाभदायक गुणवत्ता होती है।

2. प्राकृतिक कल्चर से जुड़े होने के कारण स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

3. ट्रेडिशनल फूड अपने क्षेत्र के विशेष प्राकृतिक खनिजो से भरा होता है।

4. पारंपरिक खाद्य पदार्थ  एंटीऑक्सीडेंट,फाइबर, विटामिन और कम सोडियम, संतृप्त वसा का स्रोत होता है।

5. सदियों से चली आ रही संस्कृति से जोड़े रखता है और मन को आनंदित करता है। 

 भारतीय पारंपरिक भोजन  ( Traditional food of India )

     यहां हम traditional food of india states यानि भारत के 29 राज्य के 29 इंडियन ट्रेडिशनल फूड की जानकारी दे रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके मुंह में पानी जरूर आ जाएगा।

1. महाराष्ट्र ट्रेडिशनल फूड = मिसल पाव

    सबसे लोकप्रिय महाराष्ट्रीयन नाश्ते में से एक है। इसमें तीखी और चटपटी दाल की सब्जी होती है, जिसे मोठ की फलियों से बनाया जाता है। इसे पाव रोटी के साथ परोसा जाता है। मसाले को कम करने के लिए इसे दही के साथ भी खाया जाता है। महाराष्ट्र के अन्य ट्रेडिशनल फूड में  पावभाजी, वड़ापाव,  पुरन पोली, मोदक, श्रीखंड और आमती जैसे डिश शामिल है।

2. पंजाब ट्रेडिशनल फूड  = मक्के की रोटी और सरसों का साग

     ये पोषक तत्वों से भरपूर और प्रमाणिक स्वाद वाला भोजन है, जिसे एक गिलास लस्सी के साथ पंजाब के लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। हट्टे-कट्टे और तंदुरुस्त रहने वाले पंजाब के लोगों के लिए यह स्वस्थ और संतोषजनक दोपहर का उपयुक्त भोजन है।

3. बंगाल ट्रेडिशनल फूड = कोशा मंगशो

    हर बंगाली घर में यह बकरे के मांस से तैयार किया गया मीट है। मटन की यह डिश काफ़ी रिच और स्पाइसी  होती है। इसमें हल्की मिठास और गरम मसालों का भरपूर  उपयोग किया जाता है। वेस्ट बंगाल के लोकप्रिय डिश मे माछेर झोल भी शामिल है, माछेर झोल मछली का करी डिश है, जिसे लोग चावल के साथ लेना पसंद करते हैं। बंगाल के अन्य ट्रेडिशनल फ़ूड में लूची के साथ आलू तरकारी और शूक्तो जैसे व्यंजन भी शामिल है।

4. गुजरात ट्रेडिशनल फूड  = ढोकला

   ढोकला एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जिसके उत्पत्ति गुजरात राज्य से हुई है। यह ट्रेडिशनल फ़ूड बेसन या चना दाल से तैयार किया जाता है। यह काफी आसान रेसिपी है और मिनटों में तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए बेसन, हल्दी, नमक, चीनी, तेल और दही आदि को मिलाकर तैयार बैटर मे इनो या बेकिंग सोडा डालकर स्टीम किया जाता है। गुजरात के अन्य ट्रेडिशनल फ़ूड में थेपला, खमनी, दाबेली और घेवरा है।

5. जम्मू कश्मीर ट्रेडिशनल फूड  = रोगन जोश

   नॉनवेज प्रेमियों  के लिए एक अच्छा डिश माना गया है। यह कश्मीर में मुगलों के जमाने से चल रहा है। भूरे प्याज, विभिन्न मसाले, दही के स्वाद के साथ यह भेड़ का मीट बहुत ही कम वसा वाला स्वादिष्ट भोजन है। इसे चावल या नान के साथ ट्राई किया जा सकता है। कश्मीर के अन्य ट्रेडिशनल फूड में मोडूर पुलाव, मत्स्चगांद, कश्मीरी मुजी गाड़ो, मोमो, तूपका आदि है।

6. तमिलनाडु  ट्रेडिशनल फूड = पोंगल 

   यह तमिलनाडु के हर शुभ त्यौहार के दौरान बनाए जाने वाला मुख्य भोजन है। चावल और मीठे दूध के अलावा इस पकवान को इलायची, हरे चने,  किशमिश और काजू जैसे सामग्री के साथ मिलाकर पकाया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इसे खुली जगह और धूप में पकाया जाता है और केले के पत्तों पर परोसा जाता है।

7. असम ट्रेडिशनल फूड = पपाया खार

   असम का ये सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। यह कच्चे पपीते, दाल, तरी और और नॉनवेज सामग्री से बनी एक स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे चावल के साथ दोपहर के भोजन में खाया जाता है। चिकन विथ बंबू शूट भी असम का एक अच्छा डिश है। यह चिकन,  बास की टहनियों और दाल से बने असम के खाने की बेहतरीन डिश है। इसके अलावा असम के अन्य ट्रेडीशनल फूड में सिल्क वॉर्म, डक मीट करी जैसे डिश भी लोग पसंद करते है।

8. बिहार  ट्रेडिशनल फूड = लिट्टी चोखा

   लिट्टी चोखा का स्वाद पुरे भारत मे प्रसिद्ध है। इसमें गेहूं के लोई के अंदर सत्तू के मसालों को भरकर, गोल बॉल बनाकर घी डुबोके , फिर लकड़ी के आंच पर सेंका जाता है। लिट्टी बन कर तैयार होता है। चोखा को उबली हुई आलू, बैगन और टमाटर के साथ मसल का तैयार किया जाता है, जिसमें मसाले कटा हुआ प्याज, लहसुन आदि मिलाया जाता है और लिट्टी के साथ परोसा जाता है। बिहार के अन्य ट्रेडीशनल फूड में चना घूघनी, खाजा,  दाल पीठ, मालपुआ, कड़ी बड़ी और सत्तू शरबत आदि शामिल है।

9. हिमाचल प्रदेश  ट्रेडिशनल फूड = धाम

   धाम एक स्वादिष्ट और संपूर्ण थाली भोजन है। जो बेहतरीन स्वाद के साथ पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें दाल, राजमा,  चावल, दही, बूर की कड़ी शामिल है, जिसे हर त्यौहार के अवसर पर परोसा जाता है। इसे कई जगह वोटिश नाम से भी जाना जाता है। धाम का अच्छा स्वाद लेने के लिए आपको त्यौहारों के दौरान हिमाचल प्रदेश जाना चाहिए। हिमाचल के अन्य ट्रेडिशनल फ़ूड में मद्रा, तुड़किया भाठो, छा गोष्ठी और सिधू आदि लोकप्रिय है।

10. आंध्र प्रदेश ट्रेडिशनल फूड = पुथारेकुलु

    यह आंध्र प्रदेश का सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश में से एक है। इसे धार्मिक अवसरों के दौरान विशेष रूप से तैयार किया जाता है। यह अनोखा डिश चावल के घोल, घी और पीसी चीनी तैयार किया जाता है, जिसमें स्वाद बढ़ाने के लिए सूखे मेवे का भी उपयोग किया जाता है। आंध्र प्रदेश के अन्य ट्रेडिशनल फ़ूड में पुनुगुलु, दही चावल, बोब बतलू, मेदू वडा, उत्तपम और पुलिहोरा जैसे डिश शामिल है।

11. तेलंगाना ट्रेडिशनल फूड = हैदराबादी बिरयानी

    निजामो की पसंद हैदराबादी बिरयानी,  दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसमें मैरीनेट किया हुआ नॉनवेज को एक बड़ी हांडी मे चावल की परतों के बीच पकाया जाता है। तेलंगाना के अन्य बेहतरीन डिश में मालिदालु, सकीनालु,  पूंटिकुरा चना दाल भी पसंद किये जाते है।

12. गोवा ट्रेडिशनल फूड = फिश करी

    गोअन फिश करी या जिट्टी कोड़ी हर गोवा के लोगों का मुख्य आहार है। गोवा फिश करी नारियल के साथ विभिन्न मसालों से भरी हुई है। इसमें कच्चे आम का उपयोग डिश को चटपटा स्वाद देने के लिए किया जाता है। गोवा में इस व्यंजन को चावल के साथ परोसा जाता है। चिकेन कैफ्रेल, झींगा जिक, बेबिंका, गोअन खटखते आदि गोवा के मुख्य ट्रेडिशनल फ़ूड है।

13. उत्तराखंड ट्रेडिशनल फूड  = काफुली

   काफुली एक ऐसा डिश है, जो उत्तराखंड के सभी स्थानीय लोग पसंद करते हैं। यह मूल रूप से पालक और मेथी के पत्तों से तैयार किया जाता है। इसे लोहे की कढ़ाई में तैयार किया जाता है और चावल के साथ परोसा जाता है। उत्तराखंड में ट्रेडिशनल फूड  में भांग की चटनी, फानु, बाड़ी, कंडली का साग, आदि प्रमुख है।

14. त्रिपुरा ट्रेडिशनल फूड = चखवी

    चकवी त्रिपुरा का एक स्वादिष्ट डिश है, यह अद्भुत रेसिपी सूअर के मांस और चिकन से तैयार किया जाता है। त्रिपुरा में अधिकांश डिश नॉनवेज होते हैं। मुई बोराक भी त्रिपुरा का एक ट्रेडिशनल डिश है और बर्मा भी त्रिपुरी  लोगों के थाली मे परोसे जाने वाला एक पारंपरिक भोजन है।

15. झारखंड ट्रेडिशनल फूड = रुगरा

   रुगरा एक ऐसी चीज है जिसका स्वाद मे मशरूम की तरह होता है और खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह हेल्दी भोजन मानसून के मौसम में बहुतायत में उपलब्ध होता है। ये सब्जियों से बना एक डिश होता है, जो प्रोटीन खनिजों से भरपूर होता है। इसके अलावा झारखंड के ट्रेडिशनल फ़ूड में पिठा, चिल्का रोटी, मालपुआ, बंबू शूट, ठेकुआ भी बहुत पसंद किया जाता है। 

16. उड़ीसा ट्रेडिशनल फूड = छेना पोडा 

     उड़ीसा का ट्रेडिशनल फूड क्या है? ये जानना चाहते हैं तो बता दे कि उड़ीसा का अपना एक चीज केक है, जिसे उड़ीसा का प्रसिद्ध मिठाई छेना पोडा के नाम से जाना जाता है। इसे भगवान जगन्नाथ की पसंदीदा मिठाई के रूप में भी जाना जाता है। घर पर बने पनीर के साथ सूजी और चीनी के चाशनी को मिलाकर बनाया गया, ये डिश घंटो कोयले के आंच पर बेक करके तैयार किया जाता है। दही बड़ा, आलू दम, रसबली, दालमा, माचा घंटा उड़ीसा के प्रसिद्ध ट्रेडिशनल फ़ूड है।

17. राजस्थान ट्रेडिशनल फूड = दाल बाटी चूरमा

    राजस्थान के इस फेमस डिश को परिचय करवाने की आवश्यकता नहीं है। मसालेदार दाल और मीठे चूरमा के साथ घी में डूबी हुई कुरकुरी बाटी होता है। स्वादिष्ट डिश को विभिन्न दालों जैसे चना दाल, मूंग दाल,उड़द दाल आदि का उपयोग करके तैयार किया जाता है। गट्टे की सब्जी, बाजरा की राग,  घेवर,  मूंग दाल का हलवा, बाजरे की रोटी और लहसुन की चटनी,  बादाम का हलवा भी राजस्थान के ट्रेडिशनल डिश के रूप में जाने जाते हैं।

18. केरल ट्रेडिशनल फूड = अप्पम

    केरल में किसी भी से भी पूछे कि उनका पसंदीदा डिश क्या होगा, तो वो अप्पम ही कहेंगे। यह चावल का एक पैन केक है, जो सेंटर मे मोटा और नरम होता है, और जबकि आउटसाइड में पतला कुरकुरा कागज की तरह होता है। इसे किसी भी चटनी, मछली करी या सब्जी के साथ परोसा जा सकता है। इडियप्पम, मालाबार पराठा, चट्टी पथिरी भी केरल के ट्रेडिशनल फ़ूड  है।

19. मेघालय ट्रेडिशनल फूड = जदोह

    यह डिश अपने रिच और गहरे रंग के कारण विशेष रूप से स्वादिष्ट है। जदोह मे मूल रूप से लाल चावल है,  जिसे बड़ी मात्रा में नॉनवेज के साथ पकाया जाता है। मेघालय का एक ट्रेडिशनल डिश दोह खलीह है, जिसे नॉन वेज कीमा  कहते हैं।

20. मणिपुर ट्रेडिशनल फूड = चामथोन्ग या काँगशोई

     यह एक पकी सब्जी का प्रकार है। इसे मौसमी सब्जियों को उबालकर कर, कटे हुए प्याज, लॉन्ग, नमक, लहसुन, अदरक के साथ मिलाकर बनाया जाता है और चावल के साथ गरमागरम परोसा जाता है। एरोम्बा भी मणिपुर की एक ट्रेडिशनल डिश है, इसे उबली सब्जी और मछली के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

21. मध्य प्रदेश ट्रेडिशनल फूड  = भुट्टे की कीस

   यह मध्य प्रदेश का एक स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ये भुट्टा यानि कॉर्न का मुख्य फ़ूड है। कसा हुआ कॉर्न को स्कीम दूध के साथ अच्छी तरह पकाया जाता है, ताकि थोड़ा मीठा स्वाद आ सके। इस डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से सरसों और हरी मिर्च का झोंका लगाया जाता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश की ट्रेडिशनल फूड में पालक पुरी, दाल बफला, पोहा भी शामिल है।

22. हरियाणा ट्रेडिशनल फूड = बाजरा खिचड़ी 

    खिचड़ी तो वैसे पुरे देश में खाई जाती है, लेकिन हरियाणा की खिचड़ी इतना लोकप्रिय इसलिए है, क्योंकि चावल के बजाय इसमें बाजरे का उपयोग किया जाता है। बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए बाजरा को रात भर भिगोया जाता है। फिर मूंग दाल और बाजरा को एक साथ धोकर कुकर में मसाले के साथ पकाया जाता है। बथुआ रायता और राजमा चावल भी हरियाणा की ट्रेडिशनल फूड है।

23 अरुणाचल प्रदेश ट्रेडिशनल फूड  = थुपका

    यह एक प्रकार का तिब्बती नूडल सूप है। इस सूप को चिकन और सब्जियां दोनों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें यह स्थानीय रूप से उगाई जाने वाली हर सब्जियाँ मिलाई जा सकती है। मसालों के अच्छे कॉन्बिनेशन के कारण ये स्वाद में भी काफी रिच है।

24. कर्नाटक ट्रेडिशनल फूड = मैसूर मसाला दोसा, नीर दोसा 

   साउथ इंडियन डिश में मोस्ट पॉपुलर दोसा के सभी वैरायटी की उत्पत्ति कर्नाटक से हुआ है। सामान्य मसाला  दोसा की तरह इसमें मैश किया हुआ आलू का स्टफ होता है, केवल अंदर से लाल रंग की चटनी का पेस्ट लगाया जाता है, जो मैसूर मसाला दोसा की खासियत है। नीर दोसा केवल रात भर फुले हुए चावल के बैटर से बनाया जाता है। सभी प्रकार के दोसा को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है।

25. नागालैंड ट्रेडिशनल फूड = पोर्क के साथ बम्बू शूट

    भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में बम्बू यानि बांस एक महत्वपूर्ण खाद्य भोजन में शामिल है। इस डिश को बनाने के लिए  बम्बू को पोर्क यानि सूअर के नॉनवेज और कई मसालो के साथ मिला के पकाया जाता है। नागालैंड मे बंबू शूट को मछली के साथ भी बनाया जाता है।

26. मिजोरम ट्रेडिशनल फूड = मीसा मच पूरा

    नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छा डिश है। इसमें सरसों तेल, नींबू के रस, संतरे के छिलके और मिश्रित मसालों के साथ मिलाकर झींगा को ग्रिल किया जाता है।

27. सिक्किम ट्रेडिशनल फूड = मोमोज़ 

    मोमोज लवर, क्या आपको पता है भारत मे मोमोज़ को लाने वाला सिक्किम है। सिक्किम के ट्रेडिशनल फूड  मोमोज की हर प्रकार की वैरायटी आपको यहा मिल जाएगी। मोमोज की रेसिपी तो आप सबको पता ही होगी।

28. छत्तीसगढ़ ट्रेडिशनल फूड  = चीला चपाती

  चीला चपाती मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में सुबह के नाश्ते के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे अब भारत के सभी हिस्से में पसंद किया जाने लगा है। इसे चावल के घोल मे स्वादानुसार नमक के साथ मिलाकर बनाया जाता है और धनिया या मिर्च की हरी चटनी के साथ इसे परोसा जाता है। छत्तीसगढ़ के ट्रेडिशनल फ़ूड में फर्रा, आमट, मुथिया का भी आनंद लिया जा सकता है।

29. उत्तर प्रदेश ट्रेडिशनल फूड = कबाब और कुलचा निहारी

     उत्तर प्रदेश का लखनऊ नवाबों का शहर है, यही से कई मसालों से भरपूर स्वादिष्ट कबाब और कुलचे का जन्म हुआ। टुंडे कबाब, ये यह नॉनवेज मीट का मुंह मे घुलने वाला कबाब है। गलावती कबाब, नॉनवेज कीमा का कबाब है। काकोरी कबाब, ये एक प्रकार का मटन कबाब है, जिसे भुना चना, कच्चा पपीता और काली मिर्च और कुछ मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। बोटी कबाब, इसमें बेसन दही और मटन होता है और कुलचा निहारी एक नरम और फूला हुआ पराठा होता है, जिसे कबाब और नॉनवेज ग्रेवी के साथ परोसा जाता है।

        भारतीय पारंपरिक भोजन की इतनी अच्छी जानकारी प्राप्त करने के बाद, शायद अब आप भारत के किसी भी राज्य में जाएंगे, तो वहां का ट्रेडिशनल फ़ूड का स्वाद जरूर चखेंगे।

       तो, दोस्तों आज के “कुछ सीखें” के लेख मे हमने आपको भारतीय पारंपरिक भोजन यानि ट्रेडिशनल फूड ऑफ इंडिया कौन-कौन से हैं? ट्रेडिशनल फूड का महत्व क्या है? और अलग-अलग राज्यों के ट्रेडिशनल फूड क्या हैं, उनके नाम के साथ विस्तार से जानकारी दी है। हमारा यह लेख पसंद आया होगा, तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखें और ट्रेडिशनल फूड के डिफरेंट स्वाद को चखने के लिए इस लेख को अपनों तक जरूर शेयर करें। 

चेहरे का मोटापा कैसे कम करें ?

कुकिंग की जॉब कहां पर मिलेगी ?

क्या है खुशी ? जानिये खुश रहने के तरीके व फायदे !

बिज़नेस शुरू कैसे करे?


Leave a Reply

Your email address will not be published.