हेलो दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है की इंफ्रारेड और इंडक्शन कुकटॉप में क्या अंतर है | तो हम आपको बता दे की ये दोनों का काम खाना बनाना ही होता है पर ये दोनों का बनावट  अलग-अलग होता है,जिसके बारे में हम इस ब्लॉग में बताने जा रहे है तो आप इस ब्लॉग को पुरा जरूर पढ़े |   

इंफ्रारेड और इंडक्शन कुकटॉप में अंतर | 

अगर हम बात करें कि इन दोनों में अंतर तो इंफ्रारेड पर आप किसी भी बर्तन से खाना बना सकते है ,चाहे वो एल्युमिनियम ,सिल्वर,पीतल ,तांबा ,स्टील या फिर लोहा हो | क्यों की इसका जो बेश प्लेट है वह गर्म होता है एक हीटर के तरह काम करता है |  इसके अंदर एक खास किस्म का मिटटी के प्लेट के ऊपर नाइक्रोम का तार लगा होता है ताकि यह गर्म हो कर हिट पैदा कर सकें  |

यही इंडक्शन की  बात करे तो इसके अंदर में एक खास तरह की क्वायल होता है ,जो मैग्नेटिक फील्ड पैदा करता है | इस पर सिर्फ स्टील और लोहा का ही बर्तन काम करता है | इसके अंदर के बनावट में भी  इंफ्रारेड के मुबले काफी कुछ अलग होता है |  

इंडक्शन चूल्हा के फायदे |

इंडक्शन पर खाना बनाने के बहुत सारे फायदे है,उन्हीं फायदों में से एक सबसे बड़ा फायदा घर में धुंआ नहीं होता है | अगर यही गैस पर खाना बनाते हैं तो उसकी लपट या गैस लीक होने से आग लगने का खतरा बना रहता है ,जो की ये सारी दिक्कत  इंडक्शन कुकटॉप में नहीं होता है | बल्कि इसमें ऑटोमेटिक टाइमर भी होता है | अगर आप इसमें टाइम सेट कर दिए तो वह अपने समय पर अपने आप बंद हो जाएगा और खाना जलने का कोई डर नहीं होता है , और खासकर स्टूडेंट एवं बैचलर लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छा रहता है| 

जरूरी नहीं कि इंडक्शन को किचन में ही रख कर  खाना बनाया जाए  इसे कहीं पर भी रखकर खाना बना सकते हैं और बाकि सभी चूल्हे की तुलना में  समय भी कम लगता है। इंडक्शन कुकटॉप में  इलेक्ट्रिक स्टोव के मुकाबले कम ऊर्जा का उपयोग होता है। ऊर्जा की कम खपत से बिजली का बिल कम आता है।

इंडक्शन बर्तन के नुकसान |

क्या आप भी  हेल्दी और फिट रहने के लिए नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करते है ,तो हम आपको बता दे  भले ही इनमें ऑयल का कम इस्तेमाल होता है,लेकिन ये हमारे सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचता है | क्यों की इसमें बहुत देर तक खाना पकाने से पॉलीटेट्राफ्लूरो एथिलीन नाम का केमिकल निकलता है, जो की हमारे सेहत के लिए बहुत  ही ज्यादा नुकसानदेह होता है। इसके अंदर से निकलने वाली गैस आदमी से लेकर जानवरों तक के लिए घातक होता है | खाश कर दमा के मरीजों को नॉन स्टिक बर्तन के  इस्तेमाल पर खास  ध्यान देना चाहिए। इसे धीमी आंच पर ही रखकर खाना पकाना चाहिए ।

इंफ्रारेड पर खाना पकाने के फायदे | 

हम आप को बता दे की आप इंफ्रारेड  पर खाना किसी भी बर्तन में बना सकते है | अगर आप लोहे की कढ़ाई में खाना बनाते है तो इंफ्रारेड पर पकाने के लिए बर्तन बदलने की ज़रूरत नहीं है या कहे तो  आप अपने पुराने बर्तन की ही इस्तेमाल कर सकते है | बहुत से लोगो के ये मानना है की लोहे के बर्तन में खाना पकाने से बर्तन में मौजूद लौह का अंश भोजन में आ जाता है। जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है। आयरन न केवल हमारे शरीर के कोशिकाओं के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है बल्कि हीमोग्लोबिन को भी बढ़ावा देता है ये लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) के विकास में भी काफी मददगार साबित होता है।

इंडक्शन कुकटॉप प्राइस ( दाम ) लिस्ट |

अगर आप भी अपने घर के इस्तेमाल के लिए इंडक्शन कुकटॉप खरीदना चाहते है तो आपका काम और भी आसान हो जाएगा , क्यों की इंडक्शन कुकटॉप का प्राइस (दाम) नीचे दिया हुआ है | 

ऊपर दिए गए दाम में वक़्त के हिसाब से बदलाव होते रहते है | 

इंडक्शन कुकटॉप में E6 क्यों होता है ?

जो लोग इंडक्शन का इस्तेमाल करते है  उनमे से बहुत से लोग ये सोचते है की इंडक्शन में E6 क्यों दिखाई देता है | तो सबसे पहली  वजह ये है की इसमें बहुत सारे क्वायल होते है,उन्ही क्वायल  में से जब अंदर का कोई क्वायल जल जाता है तो E6 दिखाई देने लगता है | दूसरा वजह ये भी हो सकता है की ये ज्यादा समय तक चलने के कारण गर्म हो जाता है ,जिसके वजह से E6 का दिकत आता है |      

इंडक्शन चूल्हा के बर्तन के दाम  |

बहुत से लोग यह सोचते है की इंडक्शन कुकटॉप लेने पर उसके साथ उसका बर्तन भी मिलेगा | ऐसे कोई ज़रूरी नहीं है , बाजार में बहुत सारी कंपनी है जिनमे से कुछ कंपनी चुल्हे के साथ बर्तन देती है और बहुत सारी कंपनी नहीं देती है | अलग अलग कंपनी की  बिज़नेस करने का अलग अलग तरीका होता है | 

अगर किसी चुल्हे के साथ बर्तन नहीं मिल रहा है तो आपको इसका बर्तन अलग से खरीदना पड़ेगा | यह आपको कम से कम 1500 और ज्यादा से ज्यादा  3600 रुपये में बर्तन का  पूरा  सेट ही मिल जाता है। इस चूल्हे का बनावट कॉइल  के तारो के हिसाब से की गयी रहती है। जिसके ऊपर केवल नॉन स्टिक इंडक्शन बर्तन ही काम करते है।हेलो दोस्तों आज का हमारा ब्लॉग ‘इंफ्रारेड और इंडक्शन कुकटॉप में क्या अंतर है’ पूरी तरह से समझ में आ गया होगा | अगर कोई बात आपको नहीं समझ में आयी हो तो उसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं ,जिसका हम जवाब जल्द से जल्द देने का कोशिश करेंगे | अगर आप को यह ब्लॉग पसंद आई हो तो इसे वैसे लोगों में शेयर करे जिसे इसकी जरूरत है | 

इसे भी पढ़े :

फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट्स टेक्नोलॉजी में क्या करना होता है

बेकरी केक घर पर कैसे बनाये

नयी फिल्म कैसे डाउनलोड करें


Leave a Reply

Your email address will not be published.