क्या आप भी अपने चेहरे के डार्क स्पॉट से परेशान हैं?, क्या आप चेहरे के काले धब्बे के कारण अक्सर टेंशन में रहने लगे हैं? क्या डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या आपके साथ बढ़ते जा रही है? क्या आप डार्क स्पॉट्स के लिए महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके थक चुके हैं? क्या आप अपने फेस के इस काले धब्बे के प्रॉब्लम के लिए एक परमानेंट सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं? यदि आपके इन सारे सवालों के जवाब हां में हैं, तो ये ब्लॉग बस आपके लिए हैं।
आज का ये ब्लॉग काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है, क्योंकि आज हम 5 ऐसे आयुर्वेदिक ऑयल के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके चेहरे पर फिर से निखार ला देंगे। ये ऐसे आयुर्वेदिक ऑयल है, जो डार्क स्पॉट जैसे स्किन प्रॉब्लम से आप को परमानेंट छुटकारा दिलाने वाले हैं। डार्क स्पॉट्स आपके बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर ये गर्दन, हाथ और चेहरे पर ज्यादा देखने को मिलते हैं। डार्क स्पॉट्स के अलावा स्किन से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम में पिगमेंटेशन, हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासे, सफेद दाग जैसी समस्या भी होती है। पुरुष और महिला दोनों में यह समस्या समान रूप से देखने को मिल सकती हैं। डार्क स्पॉट्स जैसे स्किन प्रॉब्लम से आपको निजात दिलाने के लिए हम ये वीडियो लेकर आए हैं।
इससे पहले कि हम ब्लॉग के टॉपिक पे आए, हम डार्क स्पॉट से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी को समझ लेते है। जिसमे डार्क स्पॉट क्या होता है?, डार्क स्पॉट्स क्यों होते हैं?, चेहरे पर कितने प्रकार के डार्क स्पॉट हो सकते हैं? डार्क स्पॉट्स को बढ़ने से रोकने का उपाय क्या है? और फिर जानेंगे डार्क स्पॉट्स को खत्म करने वाले 5 बेस्ट आयुर्वेदिक ऑयल के बारे में। सबसे पहले जानते हैं,
डार्क स्पॉट्स क्या होता है?
जब हमारी स्किन, जरूरत से ज्यादा मेलेनिन तत्व के संपर्क में आते हैं, तो वो स्किन में एक जगह पर स्टोर होने लगते है। जिसके कारण स्किन में जगह-जगह पर डार्क स्पॉट्स यानी काले धब्बे बनने लगते हैं।
डार्क स्पॉट्स क्यों होते हैं? जाने कारण :
हमारी स्किन के सेल्स में मेलानोसाइटिस तत्व होता है, जब किसी कारण से स्किन की सेल्स डेड होने लगती है, तब ये मेलेनिन का उत्पादन करते है। डेड सेल्स से स्किन इफ़ेक्टड होता है, जो काले दाग धब्बे के रूप में नजर आने लगते हैं। डार्क स्पॉट होने के कई अन्य कारण भी हैं, जिसमें हार्मोनल इमबैलेंस, कुछ दवाई के साइड इफेक्ट, अत्यधिक अलग-अलग क्रीम का प्रयोग करना, जेनेटिक, पॉल्यूशन और बढ़ती उम्र भी जिम्मेदार होते हैं। जानते हैं विस्तार से-
1. हार्मोनल इम्बैलेंस –
महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, पीसीओडी, थायराइड, फाइब्रॉइड और सिस्ट जैसी समस्या हार्मोन इंबैलेंस के कारण होता है, जो कई बार डार्क स्पॉट्स जैसे प्रॉब्लम के लिए जिम्मेदार होते हैं। हार्मोन इम्बैलेंस सही खान-पान और अच्छी नींद नहीं होने के कारण होता है।
2. अत्यधिक दवाइयों के सेवन से – दवाइयों के अत्यधिक सेवन या कभी-कभी कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी डार्क स्पॉट्स की समस्या होने लगती हैं।
3. अत्यधिक अलग-अलग क्रीम का प्रयोग करना –
चेहरे को सुंदर बनाने के लिए हम कॉस्मेटिक्स को यूज़ करते है, लेकिन जल्दी परिणाम नहीं मिलने के कारण, हम तुरंत दूसरे कॉस्मेटिक का उपयोग करने लगते हैं। इसी तरह बार-बार अलग-अलग क्रीम का प्रयोग करने से हमारी स्किन खराब होने लगती है।
4. बढ़ती उम्र –
बढ़ती उम्र के साथ-साथ त्वचा में डार्क स्पॉट जैसे दिक्कतें आने लगती हैं, उनका टाइम पर सही उपचार नहीं करने से ये और गहरे होने लगते हैं। इससे स्किन के रोम छिद्र प्रभावित होने सकते हैं।
5. जेनेटिक
चेहरे पर डार्क स्पॉट या दाग धब्बे जैसी प्रॉब्लम कुछ लोगों में बहुत कम ऐज में ही होने लगती हैं। आमतौर पर इसे जेनेटिक कारणों में देखा गया है।
6. पॉल्यूशन
हमारे स्किन को खराब करने के लिए पॉल्यूशन सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित हवा और गाड़ियों का काला धुआं हमारे स्किन के साथ आकर चिपक जाते हैं। जिसके कारण उसके केमिकल स्किन से रियेक्ट करके डार्क स्पॉट्स में बदल जाते हैं।
डार्क स्पॉट्स को बढ़ने से रोकने का उपाय क्या है?
- आपको नियमित रूप से एक ही सौंदर्य उत्पाद का प्रयोग करना चाहिए।
- यदि आप अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो आप हमेशा से अपने शरीर को पूरी तरह कवर करके ही बाहर निकले।
- सूर्य के किरणों का सीधा असर ना हो, इसलिए कुछ भी लगाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- भरपूर मात्रा में पानी पिए और अच्छी नींद लें।
- संतरा, नींबू, अमरूद, सेब, पपीता, अंगूर आदि विटामिन सी वाले फलों का सेवन करें। ये स्किन टाइटनिंग और मेलेनिन को नियंत्रित करती है।
डार्क स्पॉट्स को खत्म करने वाले 5 बेस्ट आयुर्वेदिक ऑयल
सदियों से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बने तेल डार्क स्पॉट्स के इलाज के लिए उपयोग किये जाते हैं। वीडियो में अब हम आपको 5 बेस्ट आयुर्वेदिक ऑयल को बता रहे है, जो आपके स्किन से डार्क स्पॉट हमेशा के लिए छुटकारा दिला देगा।
1.कुमकुमादि तेल – चेहरे से काले धब्बे हटाने के लिए ये सबसे बेस्ट आयुर्वेदिक तेल है। इसकी 3-4 बूँदें लें और रात को चेहरे पर धीरे-धीरे से मालिश करें। सुबह चेहरे को शुद्ध गुलाब जल से साफ करें, आपको फर्क नज़र आने लगेगा।
2.कैस्टर ऑयल- मुंहासे और दाग धब्बे को कम करता है कैस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल। इस तेल को मुंहासे और दाग-धब्बो पर रात भर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठते ही चेहरे को पानी से साफ कर लें। लगातार दो हफ्तों तक इस तेल को लगाने से आपको बदलाव नजर आने लगेंगे।
3.एलोवेरा जेल के साथ नारियल तेल – एलोवेरा में विटामिन सी, ई और एंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं, जबकि नारियल तेल क्लींजिंग एजेंट का काम करता है। दोनों को मिला के चेहरे पर लगाने से रोमछिद्रों की गंदगी साफ होती है और मुंहासे ख़त्म होते है।
4. नल्पामाराडी तेल – ये तिल का तेल, वेटिवर, हल्दी, आंवला और इंडियन मैडर का मिश्रण होता है। ये डार्क स्पॉट और स्किन प्रॉब्लम को ठीक करते है। निशान की मरम्मत करते हैं। हल्दी होने से ये तेल पीला होता है, इसलिए इसका उपयोग प्रभावित हिस्से में ही करना चाहिए। ऐसे त्वचा पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दे फिर साफ कर ले।
5.ज्वालिनी तेल – ये शुद्ध नारियल के दूध और तिल के तेल के साथ बनाया जाता है। ये डार्क स्पॉट और हाइपरपिग्मेंटेशन का इलाज के लिए बेस्ट है। आप इसे अपने पूरे शरीर पर भी लगा सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद करते है आपको डार्क स्पॉट्स को खत्म करने वाले 5 बेस्ट आयुर्वेदिक ऑयल से जुड़ी हमारी ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर वीडियो पसंद आई है तो लाइक बटन दबाये और कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखें। इसी तरह और भी अच्छी जानकारी वाले न्यू अपडेट ब्लॉग के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।
वर्कआउट करने का सही समय क्या है?
5 Comments
क्या सफ़ेद दाग का इलाज होता है - कुछ सीखे · 28/12/2022 at 5:57 pm
[…] […]
अबॉर्शन के बाद पेट दर्द क्यों होता है? - कुछ सीखे · 14/01/2023 at 2:18 pm
[…] […]
पेट दर्द होने पर घरेलु उपचार - कुछ सीखे · 25/01/2023 at 1:48 pm
[…] […]
सिर्फ पानी से फेस वॉश करने के फायदे - कुछ सीखे · 06/02/2023 at 11:42 am
[…] […]
चिकन पॉक्स कब तक ठीक होता है? - कुछ सीखे · 08/05/2023 at 7:20 pm
[…] […]