इस बात को बताने की आवश्यकता नहीं है कि वर्कआउट हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। एक अच्छे स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करना जितना जरूरी होता है, उतना ही महत्वपूर्ण वर्कआउट का पोजीशन और वर्कआउट करने का समय भी होता है। सही समय पर और सही पोजीशन में वर्कआउट नहीं करने से ये आपको फायदे पहुंचाने के बजाय ये आपके लिए मुसीबत भी बन सकता है। यदि आप अपने डेली रूटीन में वर्कआउट को शामिल कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो वह आपको वर्कआउट के समय के बारे मे पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आज के कुछ सीखे लेख में हम आपके लिए ” वर्कआउट करने का सही समय क्या है? ” इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। 

वर्कआउट का  बनाये सटीक शेड्यूल

       यदि आप एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव करने पड़ेंगे। यदि फिट बॉडी के तौर पर अब पसीना बहाते हुए वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो सुबह के समय को एक्सरसाइज के शेड्यूल में शामिल करें। लेकिन यदि आपके पास सुबह पर्याप्त समय नहीं है, तो आप शाम के समय को भी वर्कआउट के लिए उपयोग कर सकते हैं। वर्कआउट का सही फायदा सही समय पर नियमित रूप से वर्कआउट करने पर ही होता है। इसलिए वर्कआउट तो शुरुआत करने से पहले आप डेली रूटीन के लिए सटीक शेड्यूल बनाएं और उसके अनुसार ही वर्कआउट करें, ताकि आपको जल्दी बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

किस समय वर्कआउट करना सही रहता है?

        एक्सरसाइज करने के लिए सही समय के बजाय नियमित रूप से रहना ज्यादा मायने रखता है। जिम जाने के लिए आपने भले ही एक निश्चित समय डिसाइड कर लिया हो, लेकिन आप नियमित रूप से वहां नहीं जा रहे हैं तो कोई फायदा नहीं होता है। ठीक इसी प्रकार आप वर्कआउट घर पर भी करते हैं, लेकिन डेली रूटीन में और रेगुलर नही रहने से कई महीनों तक से वर्कआउट करने के बाद भी वो परिणाम नजर नहीं आते हैं, जो आप देखना चाहते हैं।

      आज की व्यस्त भरी लाइफ में आप अपने टाइम के अनुसार सुबह या शाम दोनों में से कोई एक समय को वर्कआउट के लिए चुन सकते हैं, बशर्ते आपको वर्कआउट के लिए रेगुलर रहना होगा। वर्कआउट करने का सही समय क्या है? अगर इस पर विचार करते हैं तो कई एक्सपर्टो के सलाह के अनुसार  सुबह और शाम के 6:00 से 10:00 तक का समय सबसे अच्छा माना गया है। 

सुबह का या शाम का कौन सा वर्कआउट टाइम ज्यादा है असरदार

     यदि आपको वजन बढ़ाना हो, तो साइंटिफिक रीजन से शाम का समय आपके लिए बेहतर होता है और यदि आपको वजन कम करना हो, तो सुबह के समय का वर्कआउट आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

 सुबह वर्कआउट करने के असरदार फायदे –

आपके दिन की शुरुआत रिफ्रेश माइंड के साथ होते है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग फिटनेस रुटीन का बेहतर पालन कर पाते हैं।

शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह से काम करता है, ताकि शरीर की कैलोरी बर्न करने में आसानी हो सके। 

आपको  मेंटल सेटिस्फेक्शन मिलता है, जिससे आप तनाव और डिप्रेशन जैसी बीमारी से दूर रहते हैं।

आपकी सोच पॉजिटिव होती है और दिनभर आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। 

शाम में  वर्कआउट करने के असरदार फायदे –

दिन के काम पूरे होने के कारण आप शाम को तनाव फ्री रह सकते हैं।

रात को बेहतर नींद आती है।

 पॉजिटिव सोच और सेहत के प्रति आकर्षण बढ़ता है।

      अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए वर्कआउट करना बेहद जरूरी माना गया है। अगर बात सुबह या शाम किस समय एक्सरसाइज करने की है तो दोनों ही समय को सही बताया गया हैं। वर्कआउट करने के लिए टाइम से ज्यादा वर्कआउट के पोजीशन और रेगुलर्टी ज्यादा मायने रखता है। 

सुबह शाम एक ही वर्कआउट कितना फायदेमंद है?

    आप रोज़ाना अपने सहूलियत के अनुसार से सुबह या शाम कोई भी समय को नियमित रूप से वर्कआउट के लिए शामिल कर सकते हैं। यदि आप मसल्स बनाने के बजाय केवल सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करते है, तो आप एक ही वर्कआउट को भी दोनों टाइम कर सकते हैं। यदि वर्कआउट के लिए दोनों समय का चयन करते हैं तो साधारण वर्कआउट को शामिल करें, क्योंकि ज्यादा हैवी एक्सरसाइज नुकसानदायक हो सकते हैं। 

    एक ही सिम्पल वर्कआउट को सुबह शाम दोनों टाइम करने से कई फायदे हैं जैसे कि ये आपको मोटापे से बचाता है,   इम्यून सिस्टम को मज़बूती देता है, पाचन क्रिया को ठीक करता है और तनाव से भी आपको  दूर रखता है। 

एक दिन में कितने टाइम वर्कआउट किया जाना चाहिए?

   घर के काम करने ,जोगिंग करने, वाकिंग करने के साथ रोजाना 30 मिनट का टाइम वर्कआउट के लिए रखना चाहिए। हालांकि आप अपनी डेली रूटीन के अनुसार इससे बड़ा भी सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि हेवी वर्कआउट ज्यादा समय तक ना करें, इससे आपको मसल्स पेन के साथ बॉडी में अन्य समस्या भी हो सकती है। 

क्या सुबह शाम एक दिन में एक वर्कआउट कर सकते हैं?

     जी हां! सुबह शाम एक दिन में एक वर्कआउट  कर सकते हैं, बशर्ते आप हल्के फुल्के वर्कआउट कर रहे हो। वर्कआउट कई रोगों से छुटकारा दिलाती है, लेकिन हेवी वर्कआउट को एक ही दिन में दो बार करने से नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

     यदि आप एथलीक, रेसलर और स्पोर्टपर्सन है, और आपका काम केवल फिटनेस गोल है, तब दिन में दो बार वर्कआउट करने की सलाह आपको दी जा सकती है, क्योंकि आपका लाइफस्टाइल और खानपान आपके बॉडी को दो टाइम की एक्सरसाइज की परमिशन देती हैं। वहीं आम लोगों के लिए हेवी वर्कआउट  दिन में दो बार नुकसानदायक हो सकती है। इस कंडीशन मे आपके हार्ट रेट और ब्लड सर्कुलेशन दोनों काफी तेजी से बढ़ सकते हैं। कभी कभी हॉर्मोनल बैलेंस भी खराब हो  जाता है।

बेटाइम ओर ओवर वर्कआउट करने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

      वर्कआउट करने का एक सही समय सुबह और शाम को माना गया है। यदि आप दोपहर और रात को भी यानि कि बेटाइम वर्कआउट करते हैं, तो आप फायदे के बजाय मुसीबत को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा यानि कि ओवर वर्कआउट भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

       कुछ लोगों का मानना है कि स्वस्थ शरीर के लिए वर्कआउट करना ही जरूरी है और वो किसी भी समय वर्कआउट करने लगते हैं। यदि आप नियमित रूप से एक ही समय पर वर्कआउट करते हैं, तब  ये आपके लिए लाभदायक होता है, अन्यथा कभी सुबह, कभी शाम, कभी दोपहर, कभी रात इस प्रकार के शेड्यूल में वर्कआउट करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपको जोड़ों के दर्द, कमजोर मसल्स, कमजोरी और हेडेक जैसे प्रॉब्लम होने लगती है।

       कुछ लोग अपने मसल्स ग्रोथ पाने के लिए अचानक से वर्कआउट को एक जुनून की तरह लेने लगते हैं और जरूरत से ज्यादा हेवी वर्कआउट करने लगते हैं। जबकि वो अनजाने में ही ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी को बढ़ावा देते हैं। ओवर वर्कआउट से हार्मोन भी ठीक तरह से काम नहीं करता है और कभी-कभी मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता है। हमेशा शरीर में थकान बनी रहती है, नींद भी नहीं आती है, जो डिप्रेशन का कारण बनता है।

          तो दोस्तों आज के “कुछ सीखे” लेख में हमने आपके साथ वर्कआउट करने का सही समय क्या है? इस से जुड़े कई सवालों के जवाब शेयर किया है। यदि ये लेख आपके काम की हो, तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें और इस लेख को अपनों के साथ शेयर करें। 

किडनी स्टोन लिपोसक्शन से इलाज कैसे किया जाता है?

हार्टबीट तेज होने पर घरेलु उपचार

ट्रैफिक से संबंधित अपराध और जुर्माना


5 Comments

फेस के डार्क स्पॉट्स के लिए 5 आयुर्वेदिक आयल - कुछ सीखे · 08/12/2022 at 4:46 pm

[…] वर्कआउट करने का सही समय क्या है? […]

सिर्फ पानी से फेस वॉश करने के फायदे - कुछ सीखे · 15/12/2022 at 3:36 pm

[…] वर्कआउट करने का सही समय क्या है? […]

पेट दर्द होने पर घरेलु उपचार  - कुछ सीखे · 25/01/2023 at 1:48 pm

[…] वर्कआउट करने का सही समय क्या है? […]

वर्कआउट के पहले चना खाएं या बाद में | - कुछ सीखे · 01/03/2023 at 2:35 pm

[…] एक्सरसाइज करने का सही समय  […]

जिम करने वाले चना कैसे खाये ? - कुछ सीखे · 27/03/2023 at 5:11 pm

[…] वर्कआउट करने का सही समय क्या है? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.