मानव शरीर में कई अलग-अलग परेशानियों की वजह से कई बार ऑपरेशन करना पड़ता है। आजकल महिलाओं में सिजेरियन ऑपरेशन बहुत कॉमन हो गया है। अच्छे जीवन के लिए भले ही ऑपरेशन जरूरी है, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं,  जिसे जानना जरूरी आवश्यक है। आज के ” कुछ लिखे ”  लेख में हम आपके मन में आने वाले ऑपरेशन से जुड़े कुछ  जरूरी सवालों के जवाब लेकर आए हैं।

 ऑपरेशन के बाद दर्द कब से कब तक होता है?

     यदि कोई भी शारीरिक ऑपरेशन होता है, तो शरीर को एनेस्थीसिया का डोज को देना होता है। एनेस्थीसिया का प्रभाव जब कम होता है, तो ऑपरेशन के लगभग  48 घंटे के बाद से कुछ लोगों को सिर दर्द, उल्टी, लो ब्लड प्रेशर या कमर दर्द जैसे तकलीफ महसूस होते है। इसके अलावा कभी-कभी फीवर,गला सूखने या आंखों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। वैसे इस दर्द और परेशानी में सुधार भी काफी तेज गति से होता है, क्योंकि   कई ऐसे दवाएं दी जाती है, जो भविष्य में ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द और परेशानी को कम कर सकें। सामान्यतः देखा गया है कि ऑपरेशन रिकवरी कक्ष में आने के बाद से 3 से 5 दिन में दर्द सामान्य होने लगता है।

 ऑपरेशन के कितने दिन के बाद काम करना चाहिए?

     सिजेरियन डिलीवरी हो या कोई भी ऑपरेशन अक्सर  डॉक्टर ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह देते हैं। ऑपरेशन के बाद कम से कम 2 से 4 हफ्तों तक कोई भी बड़ा काम नहीं करना चाहिए। भारी सामान उठाने, ज्यादा सीढ़िया चढ़ने या पेट पर ज्यादा भार पड़ने वाले चीजों को उठाने से जैसे बड़े काम करने से ऑपरेशन के टांके टूटने/कटने का डर रहता है, साथ में आंतरिक भाग में सूजन होने की संभावना भी हो सकती है। इसलिए ऑपरेशन के बाद कम से कम 2 से 4 हफ्तों तक रेस्ट करना चाहिए। 

 ऑपरेशन के कितने दिन के बाद संबंध बनाना चाहिए?

       ऑपरेशन के तुरंत बाद संबंध बनाने की जल्दबाजी करने से ऑपरेशन के टांके ठीक से भरे नहीं होते हैं, जिसके कारण वो अपनी जगह को छोड़ सकते हैं। इसके अलावा ऑपरेशन के तुरंत बाद शरीर पूरी तरीके से पहले की तरह ताकत हासिल नहीं कर पाता है। ऑपरेशन के टांके अच्छे से हील होने और शरीर को पूरी तरीके से स्वस्थ होने में कम से कम एक से डेढ़ महीने का समय लगता है। इसलिए कोई भी शारीरिक ऑपरेशन हो या सिजेरियन डिलीवरी अक्सर शादीशुदा दंपत्ति को संबंध बनाने या सेक्स लाइफ को फिर से शुरू करने के बारे में लगभग सभी डॉक्टरों के द्वारा 4 से 6 सप्ताह रुकने की सलाह दी जाती है।

 बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद संबंध कब बनाए?

     ऑपरेशन के माध्यम से महिलाओं के गर्भाशय को बाहर निकलने की प्रक्रिया को बच्चेदानी का ऑपरेशन कहा जाता है। कई महिलाएं जब अगला बच्चा नहीं लेना चाहती हैं, तब वो बच्चेदानी का ऑपरेशन करा लेती हैं। बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है, उनके शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में कम से कम एक माह से डेढ़ माह का समय लगता है। इसलिए बच्चेदानी  के ऑपरेशन के शुरुआती 1 महीने में किसी भी दंपत्ति को सेक्स नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे कि जल्दबाजी में सेक्स करने से महिलाओं की योनि (वेजीना) में घाव होने की समस्या हो सकती हैं। बच्चेदानी के ऑपरेशन के कम से कम 6 हफ्ते के बाद सेक्स करना चाहिए।

 ऑपरेशन के बाद कैसी डाइट लें?

     ऑपरेशन को बाद टांके को जल्दी से हील करने के लिए आसानी से पचने वाले आहार लेने की सलाह दी जाती हैं, जिसमें रोटी, भात, कद्दू,  परवल, गाजर,खीरा, पालक, मूंग, अरहर दाल और सूप आदि को लिया जा सकता है। सब्जियों में बैगन, भिंडी और सेम ( किडनी बींस ) को ऑपरेशन के बाद नहीं खाना चाहिए, इससे इंफेक्शन का खतरा होता है और हील जल्दी नहीं भर पाते हैं। मौसमी फल में लीची, अनार, तरबूज या पपीता भी खा सकते हैं। दही, शहद, फल का जूस,नारियल पानी भी का सेवन भी आपके लिए अच्छा है। उड़द की दाल,सोया चंक्स, मटर, राजमा जैसे हार्ड दानेदार आहार से कुछ दिन दूरी बनाए रखें। मैदे से बनी कोई चीज हो या डीप फ्राई कोई फूड हो या फिर बाहर के फास्ट फूड इन सब से भी तबीयत खराब होने पर शरीर में टांके पर असर पड़ सकता है। ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन ना करें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

 ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं?

      यदि आप नॉनवेज खाने के अच्छे खासे शौकीन है  और आपको अंडा काफी पसंद है। तो आप अच्छे से पका हुआ अंडा जरूर खा सकते हैं, लेकिन नॉनवेज में चिकन मटन के डिश से परहेज करेंगे, तो बेहतर होगा।

 ऑपरेशन के कितने दिन के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं?

     ऑपरेशन के कितने दिन के बाद एक्सरसाइज करें, यह डिपेंड करता है कि शरीर के किस हिस्से में कितना बड़ा ऑपरेशन किया गया है। यदि ऑपरेशन सामान्य या सीजेरियन डिलीवरी का है। तब कम से कम 6 से 8 हफ्ते के बाद से एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए और यदि ऑपरेशन काफी बड़े स्तर पर हुआ है, तब लगभग 7 से 8 महीने के बाद एक्सरसाइज करने के बारे में सोचना चाहिए। एक्सरसाइज करने  में जल्दबाजी करने से मांसपेशियों और जोड़ों में काफी तकलीफ होगी और टांके भी कटने की संभावना हो सकती है। इसलिए एक बार फिर से एक्सरसाइज शुरू करने के पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर कर ले।

 ऑपरेशन के बाद कौन सी exercise करनी चाहिए?

     यदि आपके साथ कोई भी बड़ा ऑपरेशन जैसे हर्निया, फ्रैक्चर सर्जरी, वेजाइनल हिस्टोरेक्टोमी ( बच्चेदानी का ऑपरेशन ), सिजेरियन डिलीवरी आदि हुआ हो, तो आपको एक्सरसाइज करने के दौरान काफी सावधानी बरतनी होगी। यहां हम 3 एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो किसी भी ऑपरेशन के बाद किया जा सकता है, इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

  •  रज्जू कर्षणासन – दंडासन की मुद्रा में बैठकर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और सीना को बाहर के ओर निकाल के रखें। अब सांस लेते हुए दाएं हाथ ऊपर की तरह स्ट्रेच करें और कुछ देर बाद सांस छोड़ते हुए उसे नीचे करें अब ये ही प्रक्रिया दूसरे हाथ के साथ कराएं। कम से कम 10 बार ये करें।
  •  गत्यात्मक मेरु वक्रासन – दंडासन की मुद्रा में बैठकर सांस अंदर लेते हुए बाएं हाथ से दाएं पैर के अंगूठे को पकड़े। दाएं हाथ को पीछे ले जाते हुए स्ट्रेच  करें।ये ही प्रक्रिया दूसरे हाथ के साथ कराएं। कम से कम 10 बार ये करें।
  •  नौका संचालनासन – दंडासन मुद्रा में बैठकर दोनों हाथों को ऐसे सामने रखे कि नाव की पतवार पकड़ी हो। सांस को अंदर लेते हुए नाव चलाने के लिए आगे की तरफ झुके और फिर वापस पोजीशन में आ जाए।कम से कम 10 बार ये करें।

 हर्निया ऑपरेशन के बाद एक्सरसाइज करें?

       पेट या जांघ के किसी हिस्से में उभार से होने वाले दर्द के कारण हर्निया का ऑपरेशन होता है। आमतौर पर ऑपरेशन के बाद हर्निया लगभग ठीक हो जाती है। हालांकि हर्निया सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए ध्यान करना ( गहरी सांस लेने से फेफड़े खुलेंगे, ब्लड सरकुलेशन बढ़ेगा,  दर्द कम होगा ), सैर करना ( धीरे-धीरे चलने से ब्लड फ्लो में सुधार होगा और पाचन क्रिया अच्छी होगी )  और पैरों से जुड़े एक्सरसाइज करना चाहिए।

 ऑपरेशन के बाद की सावधानियां क्या हो सकती हैं?

     ऑपरेशन चाहे कोई भी हो, सभी ऑपरेशन के बाद को सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऑपरेशन के बाद कुछ इस तरह से सावधानी बरती जा सकती है – 

  •  ऑपरेशन के तुरंत बाद नहाने से बचें।
  •  टांको को पानी से बचा कर रखें।
  •  घूमते या चलते समय ज्यादा जोर से ना चले।
  •  ज्यादा भारी सामान उठाने वाले काम नहीं करने चाहिए।
  • टांके से ब्लीडिंग जैसे संभावना होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  •  समय-समय पर पर घाव को साफ करते रहे।
  • एक बार में ज्यादा खाना ना खाकर बार-बार खाने की कोशिश करें।
  •  एक ही जगह पर बहुत देर तक ना बैठे।
  •  सिगरेट या शराब का सेवन ना करें।
  •  हल्के आरामदायक कपड़े पहने।
  •  हल्के और पाचन युक्त आहार का सेवन करें।

      तो दोस्तों आज के कुछ सीखे लेख में हमने आपके साथ में ऑपरेशन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब अच्छे से बताया है। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया हो। यदि लेख आपके आपको अच्छी लगी हो, तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखें और अपनों के साथ इसे शेयर करें। 

नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर कितना होना चाहिए

बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले

कॉपीराइट से जुड़े कुछ सवाल


5 Comments

कार लोन कैसे मिलेगा ? - कुछ सीखे · 01/10/2022 at 5:19 pm

[…] ऑपरेशन के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चा… […]

चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें - कुछ सीखे · 02/10/2022 at 5:10 pm

[…] ऑपरेशन के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चा… […]

मिसकैरेज क्यों होता है? - कुछ सीखे · 15/03/2023 at 2:23 pm

[…] मिसकैरेज के बाद सेक्स कब करें : […]

अबॉर्शन के बाद क्या सावधानी रखें? - कुछ सीखे · 09/05/2023 at 7:28 pm

[…] अबॉर्शन के बाद सेक्स कब करें : […]

कोक और डाइट कोक  में क्या अंतर है? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:00 pm

[…] ऑपरेशन के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चा… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.