आम बोलचाल की भाषा में छोटी माता के नाम से जानी जाने वाली इनफेक्टेड खतरनाक डिसिस में चिकन पॉक्स शामिल है। ये एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में खुजली के करने के कारण लाल-लाल स्पॉट या घाव बन जाते हैं और बीमारी के ठीक होने के बाद भी चेहरे के साथ-साथ हाथ पैर सहित पुरे शरीर में इस लाल दब्बे या गड्ढे के निशान रह जाते हैं। आज के “कुछ सीखे” लेख में हम आपको चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें?  इसके बारे में विस्तार से बताने आए हैं।

 चिकन पॉक्स क्या है?

         वायरस के संक्रमण से फैलने वाली खतरनाक बीमारी में बुखार और थकान जैसे लक्षण होने के साथ-साथ में गंभीर खुजली भी होती है, इस खुजली के कारण शरीर में दर्दनाक छोटे-छोटे फफोले बन जाते हैं। ये फफोले शरीर में लगभग 200 से ज्यादा जगह पर होते हैं। यह काफी गंभीर बीमारी है, हालांकि इसे रोकने के लिए टीकाकरण आवश्यक कर दिया गया है। चिकन पॉक्स की वैक्सीन लेने से इसके होने की संभावना नगण्य होती है।

 कैसे होता है चिकन पॉक्स

      यह संक्रामक बीमारी हर्पिस वेरीसेला जोस्टर वायरस के इंफेक्शन के कारण होती है। यह वायरस ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करते हैं। हालांकि ये इनफेक्टेड  बीमारी है, इसलिए कभी-कभी व्यस्क भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। यह सामान्यत: उन बच्चों में होता है, जिन्हे बचपन में चिकन पाक्स का टीका नहीं लगा होता है। यदि किसी को चिकन पॉक्स का संक्रमण हुआ होता है, तो 10 से 12 दिन के अंदर ही उनमें चिकन पॉक्स के लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। 

 कैसे करें चिकन पॉक्स का इलाज

  • चिकन पॉक्स से बचाव ही चिकन पॉक्स का पहला इलाज है।
  • बच्चों के जन्म के दौरान ही चिकन पॉक्स के टीकाकरण कराए जाते हैं, जिसे पूरा करना जरूरी होता है। यदि चिकन पॉक्स का टीकाकरण करा लिया जाता है तो बीमारी की संभावना 90% कम हो जाता है।
  • यदि आप किसी चिकन पॉक्स ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, और आपको अपने इम्यूनाइजेशन के बारे में नहीं पता है, तो आप तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करके वेरीसेला वैक्सीन का एक शार्ट जरूर ले। इससे चिकन पॉक्स का प्रभाव आप पर ना के बराबर होगा।
  •  यदि आपकी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत है, तो आपको चिकन पॉक्स होने की संभावना कम होती हैं, इसलिए हमेशा अपने इम्यूनिटी  सिस्टम को मजबूत बनाए रखें।

 चिकन पॉक्स कितने दिन में ठीक होता है?

       चिकन पॉक्स से एक बार ग्रसित होने के बाद जब लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तब शरीर पर खुजली, दाने और फफोले दिखने लगते हैं, इसमें तरल पदार्थ भरा होता है, ये दाने और फफोले पीड़ित को काफी दर्द देते हैं। फिर कुछ दिन बाद ये अपने आप  सूख जाते हैं, तब वायरस का संक्रमण खत्म हो जाता है।  इस सारी प्रक्रिया को होने में  सामान्यत: 4 से 15 दिन लग सकते हैं।

 चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे हटाए?

       चिकन पॉक्स ठीक होने के बाद भी शरीर पर जो दाने निकले होते हैं, उनके दाग धब्बे, गड्ढे शरीर पर रह जाते हैं। जिससे शरीर देखने में काफी भद्दा लगने लगता है। इन चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें, इसके लिए कुछ घरेलू और असरदारक  उपायों को हम बता रहे हैं, जिसे अपनाकर चिकन पॉक्स के गड्ढे को आसानी से भरा जा सकता हैं –

  •  लहसुन का रस – लहसुन की कलियों को पीसकर इससे निकाले गए रस को चिकन पॉक्स के दाग पर नियमित रूप से लगाने से कुछ दिनों में ही दाग साफ होने लगते हैं।
  •  पपीता का पेस्ट – एक कप पका पपीता, उसमें चार पांच चम्मच शक्कर और कुछ दूध डालें। और इसका  स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाए और कुछ देर रखने के बाद फिर पानी से साफ कर लें। दाग धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे।
  • चंदन और तेल का मिश्रण – चिकन पॉक्स के बने गड्ढे के लिए चंदन के पाउडर और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिलाकर लगाए। रोजाना एक बार इसका इस्तेमाल करने से  गड्ढे धीरे धीरे करके भर जाते है।
  •  एलोवेरा जेल – कच्चा एलोवेरा या एलोवेरा के जेल दोनों में से किसी से भी गड्ढे पर नियमित रूप से मसाज करें। कुछ दिन में ही गड्ढे में भराव महसूस करेंगे।
  •  नींबू का टुकड़ा – नींबू को टुकड़ों में काट लें और इसे स्क्रबर की तरह चिकन चिकन पॉक्स के गड्ढों पर स्क्रब करें। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो इस स्कीन के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए चिकन पॉक्स के गड्ढों के लिए एंटी एजिंग का काम करता है।
  • शहद को लगाएं – यदि आपके पास प्योर शहद  है तो आप इसका भी प्रयोग चिकन पॉक्स के गड्ढों को भरने के लिए कर सकते हैं। शहद को दिन में दो से तीन बार दाग धब्बों पर रगड़े, 15 से 20 दिनों में ही इसका असर आपको दिखाई देने लगेगा।

 चिकन पॉक्स के दाग हटाने की क्रीम

  •  मेडरमा इस्केयर  क्रीम 

यह बहुत ही लोकप्रिय क्रीम है, जो नए और पुराने सभी प्रकार के चिकन पॉक्स के दाग को हटाने के लिए प्रभावी  रूप से कारगर है। यह सनस्क्रीन क्रीम के रूप में भी उपयोग की जाती है,जो त्वचा को हानिकारक सूरज की किरणों से बचाती है। इसका उपयोग सर्जिकल निशान के लिए भी किया जाता है। इसे पुराने निशान मिटाने के लिए कम से कम 6 महीना उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

  •  डरमैफेस FX7

     चिकन पॉक्स के निशान हटाने वाली क्रीम में सबसे बेस्ट है, क्योंकि यह 4 सप्ताह के भीतर ही परिणाम दिखाती है। यह क्रीम त्वचा के आंतरिक परतों का उपचार करके अधिक से अधिक कोलेजन का उत्पादन करती है, जो त्वचा को गड्ढे रहित गोरा और स्मूथ बनाता है।

  •  स्कारोलॉजी

    यह क्रीम नहीं बल्कि यह त्वचा के लिए संपूर्ण उपचार कहा जा सकता है। चिकन पॉक्स के दाग धब्बे हो या त्वचा से रिलेटेड कोई भी समस्या हो सभी में यह क्रीम काम अच्छे से काम करती है।

  •  रेविटोल स्केयर रिमूवल क्रीम

     यह नए और पुराने सभी तरह के निशानों को हटाने में कारगर है। यह चिकन पॉक्स के गंभीर दाग धब्बों को भी मिटाने में काफी मदद करता है। इसे कम से कम 6 महीना के तक उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

      यहां हमने चिकन पॉक्स के गड्ढे भरने के लिए बेस्ट बेस्ट क्रीम का नाम सुझाया है, लेकिन यदि आप इसका उपयोग करना चाहते हैं तो आप एक बार स्किन डॉक्टर से सलाह जरूर कर ले, क्योंकि किसी किसी का शरीर कुछ क्रीम के प्रति सेंसिटिव होते हैं।

 क्या चिकन पॉक्स दोबारा हो सकता है?

 जी हां! कई बार ऐसा भी मामला आया है। जब  कई लोगों को चिकन पॉक्स दोबारा हो चुका है। इसलिए एक बार चिकन पॉक्स हो जाने के बाद भी सावधानी से रहे। दोबारा चिकन पॉक्स होने की स्थिति में मामला ज्यादा गंभीर हो सकता है।

       तो दोस्तों आज के “कुछ सीखे” लेख में हमने चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरे? और चिकन पॉक्स से जुड़ी सारी जानकारी को इस लेख में बताया है। अगर लेख आपको पसंद आया हो, तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखें और अपनों की मदद के लिए इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ऑपरेशन के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए

नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर कितना होना चाहिए

कार लोन कैसे मिलेगा ?


5 Comments

कोक और डाइट कोक  में क्या अंतर है? - कुछ सीखे · 08/10/2022 at 5:55 pm

[…] चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें […]

प्रोडक्ट रिटर्न कैसे करें - कुछ सीखे · 11/10/2022 at 6:28 pm

[…] चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें […]

फैट और मसल्स में क्या अंतर है? - कुछ सीखे · 14/10/2022 at 6:38 pm

[…] चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें […]

हार्टबीट तेज होने पर घरेलु उपचार - कुछ सीखे · 10/12/2022 at 1:54 pm

[…] चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें […]

चिकन पॉक्स कब तक ठीक होता है? - कुछ सीखे · 08/05/2023 at 7:20 pm

[…] चिकन पॉक्स के गड्ढे कैसे भरें […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.