बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट जिम जाने वाले बॉडी बिल्डर्स के अलावा वेटलिफ्टिंग, मिक्स मार्शल आर्ट और एथलेटिक्स  करने वाले लोगों के लिए शारीरिक  मजबूती प्रदान करने वाला खुराक होता है। आज कुछ सीखे के लेख में हम आपको बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले? इससे जुड़ी सारी जानकारी बताने वाले हैं।

 बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट क्या है?

 बॉडीबिल्डर शरीर बनाने, मिक्स मार्शल आर्ट करने और एथलेटिक्स परफॉर्मेंस दिखाने के लिए शरीर को उच्च प्रोटीन युक्त सप्लीमेंट या खुराक की आवश्यकता होती है। जिसे बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कहा जाता है । ज्यादातर हाई प्रोटीन ड्रिंक्स, प्री वर्कआउट ब्लेंड, ग्लूटामाइन, व्हे प्रोटीन और वेट लॉस सप्लीमेंट का उपयोग किया जाता है।

 सप्लीमेंट कब लेना चाहिए?

    शरीर के मजबूती के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी होता है।  कुछ लोग वर्कआउट के दौरान प्रोटीनयुक्त डाइट लेना शुरू कर देते हैं। ज्यादातर  सप्लीमेंट भी हाई प्रोटीन वाले ही होते हैं। अक्सर  वेटलिफ्टिंग या मसल्स बिल्डअप करने वाले लोग प्रोटीन सप्लीमेंट को अपने डेली रूटीन में शामिल करने तो करते हैं,  लेकिन ज्यादातर उन्हें सप्लीमेंट कब लेना चाहिए, इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। कई बार लोग कंफ्यूज भी रहते हैं कि बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट को कैसे लेना है,  जिम करने के पहले या बाद में? अगर प्रोटीन सप्लीमेंट प्री वर्कआउट के रूप में ले रहे हैं तो वर्कआउट के आधे से एक घंटा पहले सप्लीमेंट को लेना चाहिए।

     फिटनेस ट्रेनर की मानें तो वर्कआउट से कम से कम 15 से 60 मिनट के बाद ही प्रोटीन सप्लीमेंट लेना चाहिए। माना जाता है कि वर्कआउट सेशन पूरा होने के एक घंटा के अंदर ही प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से मसल्स बिल्डअप काफी जल्दी और अच्छे से होता है।

 सप्लीमेंट कैसे खाया जाता है?

 मार्केट में प्री वर्कआउट पोस्ट वर्कआउट के कई सप्लीमेंट उपलब्ध है। वर्तमान में लोग अपने शरीर के मसल्स ग्रोथ के लिए खाने के साथ-साथ वर्कआउट के दौरान सप्लीमेंट का उपयोग करने लगे हैं। अलग-अलग सप्लीमेंट को खाने और पीने के तरीके अलग-अलग होते हैं। सप्लीमेंट को उपयोग करने के पूर्व में सप्लीमेंट प्रोडक्ट में दिए गए हिदायत को अच्छे से पढ़ कर उसे फॉलो करें। हो सके तो कोई भी सप्लीमेंट को खाने-पीने के पहले अपने ट्रेनर से उसकी अच्छी जानकारी ले ले। सप्लीमेंट को केवल एक साइड फूड या ड्रिंक के रूप में उपयोग करें। इसके साथ-साथ खानपान का भी अच्छे से ध्यान रखें। यदि कोई सप्लीमेंट से आपको सूट नहीं कर रहा है या इसके कुछ साइड इफेक्ट हो रहे हैं,  तो तुरंत सप्लीमेंट के उपयोग को बंद कर दे।

 सबसे अच्छा प्रोटीन सप्लीमेंट कौन सा है?

     बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट यानि प्रोटीन पाउडर जो कि डेयरी उत्पाद अंडे, चावल, सोयाबीन,  मटर आदि से तैयार किए जाते हैं। बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले? यह बात शायद आपको समझ आ गई है, अब जानते हैं सबसे अच्छा प्रोटीन सप्लीमेंट कौन सा है? यहां हम आपको कुछ सामान्य और ज्यादा डिमांडेबल प्रोटीन सप्लीमेंट के बारे में बता रहे हैं –

1. व्हे प्रोटीन पाउडर – यह सबसे ज्यादा डिमांडेबल सप्लीमेंट पाउडर है। इसे दूध या चीज से बनाया जाता है। यह शरीर के सभी जरूरी एमिनो एसिड को बनाने में मदद करते हैं, जो मसल्स ग्रोथ में सहायता करते हैं। यह मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं –

  •  व्हे प्रोटीन कॉन्सनट्रेट ( WPC),
  • व्हे प्रोटीन आइसोलेट (WPI),
  • व्हे प्रोटीन हाइड्रोलाइसेट (WPH)

 तीनों में सबसे ज्यादा अच्छा WPH होता है, जो 99% प्रोटीन के कारण पचने में आसान होता है।

  •        व्हे प्रोटीन कैसे लेना चाहिए?

 व्हे प्रोटीन पाउडर को दूध के साथ मिलाकर ड्रिंक की तरह पिया जाता है। व्हे प्रोटीन के साथ केला या सेब को खाने से इसे काफी अच्छा फायदा होता है। आपको एक से दो स्पून ही व्हे प्रोटीन लेना चाहिए। इससे ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

  •       व्हे प्रोटीन कब पीना चाहिए?

 व्हे प्रोटीन एक प्रो वर्कआउट सप्लीमेंट है, जिसे वर्कआउट के बाद लेना चाहिए। इसे वर्कआउट करने के 15 मिनट से 1 घंटे के भीतर लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. कैसिइन प्रोटीन पाउडर – यह भी व्हे प्रोटीन की तरह ही दूध से ही बनाया जाता है, लेकिन ये धीमी गति से पचने वाला प्रोटीन पाउडर होता है।  यह मांसपेशियों का विकास करता है। साथ में वजन कम करने में मदद करता है।  हालांकि ये व्हे प्रोटीन की तुलना में कम लाभदायक होता है।

3. एग प्रोटीन पाउडर – अंडे का सफेद भाग प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना गया है। इससे पाचन क्रिया अच्छी होने के साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसे अंडे के योल्क को हटाकर सफेद भाग से ही बनाया जाता है।

4. मटर प्रोटीन पाउडर – यह डेयरी या नॉनवेज नहीं पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छा हाइजेनिक  प्रोटीन का स्रोत है। इसे पीले मटर के दाल से अलग करके बनाया जाता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मटर प्रोटीन काफी फायदेमंद है।

5. भान्ग  प्रोटीन पाउडर – यह काफी लोकप्रिय प्रोटीन पाउडर है, जो गांजा या भांग के पौधे के बीजों से तैयार किया जाता है। यह मुख्य रूप से ओमेगा 3 फैटी एसिड और कई अमीनो एसिड से भरपूर होता है।

6. ब्राउन राइस प्रोटीन पाउडर – यह भी शाकाहारियों के लिए अच्छा प्रोटीन का विकल्प है। इसमें विटामिन बी और फाइबर अच्छी मात्रा में होने से यह पूरे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

7. सोया प्रोटीन पाउडर – यह सोया के पौधों से तैयार किए जाने वाला प्रोटीन पाउडर है। सोया प्रोटीन को अक्सर वर्कआउट के 1 घंटे पहले या 1 घंटे बाद में लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है।

 बॉडी बिल्डर पाउडर पीना शरीर के लिए सही रहता है या खराब?

     अगर आप रेगुलर जिम जाते हैं, तो बॉडी बिल्डर पाउडर को आप डेली रूटीन में ले सकते हैं, यह पीना सेहत के लिए अच्छा होता है।  बशर्ते आप अच्छी क्वालिटी के प्रोटीन पाउडर, प्रोडक्ट को में दिए गए निर्देशानुसार ही ले।

 मसल्स ग्रोथ करने के लिए क्या खाएं?

 मसल्स ग्रोथ के लिए क्या खाना चाहिए, इसकी बात करें तो हम इसे दो तरह से समझ सकते हैं –

1. बहुत ज्यादा दुबले-पतले हैं तो आपको मसल्स ग्रोथ के लिए खाना चाहिए – अपने हेल्दी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर वाले आहार लेने चाहिए।  जिसमें अंकुरित चना, दाल, बींस, गाजर,खीरा आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

2. फिट बॉडी के लिए हेवी मसल्स बनाना चाहते हैं तो खाना चाहिए – अगर आप नॉनवेज पसंद करते हैं, तो  साल्वेन या टूर्ना मछली, चिकन को अपने आहार में नियमित तौर पर शामिल करें।  दाल, सोयाबीन बड़ी और अंडे के सफेद भाग को भी ले सकते हैं।

           तो दोस्तों आज के कुछ सीखे लेख में हमने आपको बताया कि बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले?  उम्मीद है हमारा यह लेख आपके काम आए। अगर पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें। 

प्री वर्कआउट क्या होता है?

ऑनलाइन फ्रॉड क्या है?

लोन एग्रीमेंट क्या है?


3 Comments

ऑपरेशन से जुड़े कुछ सवाल | - कुछ सीखे · 29/09/2022 at 3:35 pm

[…] बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले […]

नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर कितना होना चाहिए - कुछ सीखे · 21/11/2022 at 5:47 pm

[…] बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले […]

प्रोटीन्यूरिया क्यों होता है? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:05 pm

[…]  अधिक प्रोटीन सप्लीमेंट का उपयोग, […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.