शरीर को फिट रखने के लिए आजकल लोग योग और वर्कआउट को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपने भी फिट रहने के लिए अपने डेली रूटीन में जिम जाकर वर्कआउट करना या घर पर ही कठिन एक्सरसाइज करना शुरू किया है या कर रहे है, तो आपको प्री वर्कआउट के बारे में भी जानना चाहिए। आज के इस ” कुछ सीखें ” लेख में ” प्री वर्कआउट क्या होता है? ” इसके बारे में हम विस्तार से बताने वाले है- 

 क्या है प्री वर्कआउट

       प्री वर्कआउट क्या होता है? अगर आपके मन में ये जानने की उत्सुकता है, तो आपको बता दें कि प्री वर्कआउट एक प्रकार का डाइट या सप्लीमेंट होता है, जिसे डेली वर्कआउट करने वाला व्यक्ति  वर्कआउट शुरू करने के कुछ समय पहले लेता है। प्री वर्कआउट डाइट या सप्लीमेंट शरीर में वर्कआउट के दौरान आवश्यक एनर्जी और ताकत की पूर्ति करने में मदद करता है, जिससे वर्कआउट का अच्छा परिणाम प्राप्त किया जा सके।

     प्री वर्कआउट डाइट  या सप्लीमेंट को वर्कआउट करने के तुरंत पहले नहीं लिया जाता है। इसे लेने और वर्कआउट करने के दौरान कम से कम एक से डेढ़ घंटे का गैप रखना आवश्यक होता है।

प्री वर्कआउट मील

    वर्कआउट करने के लिए पर्याप्त स्टैमिना की जरूरत होती है। हेल्दी और पौष्टिक प्री वर्कआउट फूड या मील लेने से वर्कआउट करने में या वर्कआउट करने के बाद थकान जैसी कोई प्रॉब्लम नहीं होती है और साथ में आकर्षक और फिट मसल्स रिकवरी भी होती है। यहां हम आपको कुछ प्री वर्कआउट मील के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पहले वर्कआउट के पहले ले सकते हैं –

1. एक आमलेट या एक उबला अंडा – एक आमलेट या उबले अंडे के सफेद भाग को प्री वर्कआउट मील के रूप में ले सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है,जो मसल्स से ताकत के लिए अच्छा होता है।

2. ओट्स – बहुत ही जल्दी नाश्ते में तैयार होने वाला ओट्स शरीर के लिए भी काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, लिपिड अच्छी मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए स्टैमिना और एनर्जी ग्रोथ में मदद करता है।

3. ब्राउन ब्रेड– चोकर युक्त गेहूं के आटे से बना ब्राउन ब्रेड भी हेवी प्री वर्कआउट मील है। यह कई हेल्दी पोषक तत्व युक्त होने के साथ ही प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।

4. अंकुरित चना या मूंग दाल – अंकुरित किए गए चने या मूंग दाल हाई फाइबर वाले होते हैं,  जो कब्ज से राहत देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को ठीक करते हैं। 

5. नट्स – काजू को छोड़कर लगभग सभी ड्राई फूड  काफी फायदेमंद होते हैं और यदि आप वर्कआउट करते हैं, तो ड्राई फूड में भीगे हुए मूंगफली,अंजीर, बादाम का जरूर उपयोग करें, इसके कई अनगिनत लाभ है।

6. केला,  सेब या अनार – सुबह एक केला या सेब या फिर अनार जैसे फल खाने से भी काफ़ी लाभदायक होता है। ये फल हाई फाइबर युक्त होने के साथ-साथ शरीर के डाइजेशन को भी सही बनाते हैं।

भीगे हुए चने या मूंग दाल मॉर्निंग प्री वर्कआउट से कितने देर पहले खाएं –

भीगे हुए चने या मूंग दाल मॉर्निंग प्री वर्कआउट के लिए बहुत अच्छा आहार है। सभी प्री वर्कआउट आहार को लेने के लिए वर्कआउट शुरू करने के आधा से एक घंटे तक का अंतराल रखना चाहिए।

प्री वर्कआउट ड्रिंक

   अब तक लेख में हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको प्री वर्कआउट क्या होता है? यह बात समझ आ गई होगी। अगर आप नियमित वर्कआउट फिट रहने के बजाय केवल वजन घटाने उद्देश्य मात्र के लिए कर रहे हैं। तो आप प्री वर्कआउट मील को प्री वर्कआउट ड्रिंक से रिप्लेस कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ एनर्जी ड्रिंक  के बारे में बता रहे हैं, जो आसानी से फैट को बर्न कर सकता है – 

1. स्मूदी  – एक कप या एक गिलास अपने पसंद के अनुसार सब्जी, पुदीना पत्ता और नीबू को मिलाकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इसके साथ में मौसमी फलों का उपयोग करने से ये और भी ज्यादा एनर्जेटिक हो जाती है।

2. नारियल पानी – नारियल पानी हेल्थ की दृष्टि से काफी फायदेमंद बताया गया है। इसमें सभी विटामिंस, मिनरल्स और और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में इंस्टेंट एनर्जी की पूर्ति करता है, जो पूरे वर्कआउट शरीर को हाइड्रेट रखता है।

3. नींबू पानी – एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ कर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पियें, यह ड्रिंक वर्कआउट के दौरान आपके शरीर में उर्जा को बनाये रखने में मदद करता है।

4. ग्रीन टी – ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है।  यह प्री वर्कआउट का सबसे अच्छा ड्रिंक माना गया है।

5. जूस या शेक – प्री वर्कआउट ड्रिंक में आप  सेब, संतरा, अनार का जूस ले सकते हैं। आप चाहे तो दूध के साथ मिलाकर केला, सेब या अन्य मीठे फलों का शेक भी बनाकर पी सकते हैं। यह भी काफी फायदेमंद होता है।

प्री वर्कआउट सप्लीमेंट  

   स्पोर्ट्स पर्सन, रेगुलर जिम जाने वाले लोग या कठिन वर्कआउट को पसंद करने वाले लोग अक्सर अपनी फिटनेस के लिए का घंटों प्रैक्टिस करते हैं। लगातार वर्कआउट करने के लिए बहुत अधिक एनर्जी की जरूरत होती है, जो प्री वर्कआउट मील या ड्रिंक से पूरी नहीं हो पाती है। इसलिए बहुत से लोग वर्कआउट सप्लीमेंट का उपयोग करते हैं। प्री वर्कआउट सप्लीमेंट में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट  के साथ कैफीन और शुगर का मिश्रण होता है। इसे लेने पर हाई क्षमता तक क्षमता तक वर्कआउट किया जा सकता है। आइए जानते हैं मार्केट के कुछ बेस्ट प्री वर्कआउट सप्लीमेंट के बारे में –

टॉप 10 प्री वर्कआउट सप्लीमेंट

1. सेलुलर C4

   भारत के वर्कआउट  मार्केट में उपलब्ध प्री वर्कआउट  C4 सबसे डिमांडेबल प्री वर्कआउट सप्लीमेंट है।  यह फिट रहने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, इसे  एक एनर्जी ड्रिंक के तौर पर लिया जाता है। 

2. रेडकॉन 1 टोटल वार

 पूरे एक्सरसाइज के दौरान पर्याप्त वजन उठाने हेतु सहनशक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ बॉडी के मांसपेशियों की फ्लेक्सीबिलिटी  को बढ़ाने में यह प्री वर्कआउट सप्लीमेंट काफी फायदेमंद होता है। 

3. वन एमआर वोर्टेक्स

     यह एक ऐसा सप्लीमेंट प्रोडक्ट है, जो जिम में वर्कआउट करने के दौरान फोकस, सहनशीलता और रेगुलर्टी के साथ ओवरऑल बेस्ट करने के उद्देश्य से मार्केट में लाया गया है।

4. इंसेन लैब्स साइकोटिक

     यह सभी जिम जाने वाले, एथलीट्स के लिए बेस्ट है। यह बहुत जल्दी रिजल्ट देता है, इसलिए लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

5. गेट नीटराप्लेक्स

    यह एक ऐसा सप्लीमेंट है, जो महिलाओं के पीरियड के दौरान भी उनके परफारमेंस को बनाए रखता है और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से काम को बेहतर बनाने में मदद करता है।

6. मसल्स फॉर्म असाल्ट

   यह मसल्स की थकान को मिटाता है। यह बॉडी में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है, जिसके कारण मसल्स तक शरीर के सभी नुट्रिशन जल्दी पहुंच जाते हैं, जो मसल्स मजबूत करता है।

7. सुपर पंप मेक्स

    इस सप्लीमेंट में नाइट्रिक ऑक्साइड और एनाबोलिक कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें उपस्थित इंग्रीडियंट एक्सरसाइज करने के ताकत को बढ़ाने के साथ मानसिक रूप से भी एक्टिव करने में कारगर साबित हुआ है।

8. सेवज रॉर

    यह बहुत ही हाई डेंसिटी वाले वर्कआउट करने वाले लोग के द्वारा उपयोग किया जाता हैं। इसमें कैफ़ीन, क्रिऐटिन और बीटा एलाइन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो वर्कआउट में मोटिवेशन बनाए रखते हैं।

9. द कर्स

   इस सप्लीमेंट को लेने से वर्कआउट के बाद बॉडी पेन, स्टमक प्रॉब्लम और सिरदर्द जैसी परेशानी नहीं होती है।यह बॉडी के सहनशीलता को बढ़ाने काम करते हैं।

10. मसलब्लेज (एमबी )

   यह वेज प्री वर्कआउट सप्लीमेंट है। इसमें विटामिन B1 और B6 पाया जाता है, जो शरीर में एनर्जी नियमित रूप से बनाये रखता है। 

 प्री वर्कआउट सप्लीमेंट के बेनिफिट्स

    प्री वर्कआउट क्या होता है? प्री वर्कआउट सप्लीमेंट क्या होता है? इस बारे में जानने के बाद आइये अब हम प्री वर्कआउट सप्लीमेंट के बेनिफिट के बारे में जानते हैं :

1.मसल्स ग्रोथ में बढ़ावा

    ज्यादातर प्री वर्कआउट सप्लीमेंट का इस्तेमाल मसल्स ग्रोथ के लिए किया जाता है। इसमें अमीनो एसिड, कैफ़ीन साइट्रलाइन मौजूद होते हैं,  जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

2. शारीरिक क्षमता में वृद्धि

    प्री वर्कआउट सप्लीमेंट लेने से शारीरिक क्षमता में पहले की अपेक्षा ज्यादा वृद्धि होती है।  इसका सेवन करने से लंबे समय तक वर्कआउट किया जा सकता है।

3. सहन शक्ति बढ़ाने में मदद

     प्रत्येक प्री वर्कआउट सप्लीमेंट में उचित मात्रा में कैफीन होता है, जो शरीर के सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। 

 प्री वर्कआउट सप्लीमेंट के साइड इफेक्ट

     यदि एक संतुलित मात्रा में प्री वर्कआउट सप्लीमेंट का सेवन करें, तो ये नुकसान नहीं करता है। फिर भी इन सप्लीमेंट में कई हानिकारक रसायन होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से अच्छा है कि कुछ प्री वर्कआउट मील या ड्रिंक का उपयोग करें, क्योंकि इन सप्लीमेंट कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे – 

 1.यह सभी के शरीर में नहीं पचता है, कुछ लोगों के साथ उल्टी, एलर्जी जैसी समस्या होने लगती है।

2. इसमें कृत्रिम मिठास का उपयोग किया जाता है, जो पेट की समस्या को पैदा कर सकता है।

3. इसमें नियासीन नामक तत्व होता है, जिसका अधिक सेवन लीवर की बीमारी को बढ़ाता है।

 प्री वर्कआउट फॉर वूमेन

    यहां हम महिलाओं के लिए भी कुछ प्री वर्कआउट सप्लीमेंट का नाम बता रहे हैं, जिनके फायदे भी लगभग समान है। लेजन पल्स, ऑप्टिमम न्यूट्रिशन, अलानी एनयू, गेनफुल, डॉ विटामिन्स आदि।

 पोस्ट वर्कआउट क्या होता है

     वर्कआउट करने के 15 मिनट के बाद से 1 घंटे के भीतर का समय पोस्ट वर्कआउट माना गया है। यदि आप वर्कआउट करने के बाद पोस्ट वर्कआउट के दौरान प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो यह आपके मसल्स ग्रोथ में  में काफी फायदेमंद होता है।

 पोस्ट वर्कआउट मील

    पोस्ट वर्कआउट में मील में आप दूध, दही, अंडा, केला बीटरूट या घर का हल्का नाश्ता ले सकते हैं।

      तो दोस्तों, आज के इस कुछ सीखे लेख में हमने आपसे प्री वर्कआउट क्या होता है? इससे संबंधित सारी जानकारी शेयर की है। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर शेयर करें।

बॉडी कैसे बनाये |

कितना पानी पीना चाहिए एक दिन में |

हेल्थ सिस्टम क्या है ?


4 Comments

बैडमिंटन खेलने से एक्सरसाइज भी होती है। - कुछ सीखे · 28/08/2022 at 12:40 pm

[…] प्री वर्कआउट क्या होता है? […]

वर्कआउट के पहले चना खाएं या बाद में | - कुछ सीखे · 09/09/2022 at 10:47 am

[…] pre वर्कआउट का समय  […]

बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट कब ले - कुछ सीखे · 27/09/2022 at 6:33 pm

[…] प्री वर्कआउट क्या होता है? […]

पर्सनल लोन कैसे मिलेगा ? - कुछ सीखे · 22/11/2022 at 3:08 pm

[…] प्री वर्कआउट क्या होता है? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.