फिट बॉडी की चाहत में लोग घंटों जिम में वर्कआउट करके पसीना बहाते हैं। वही कुछ लोग जिम ना जाकर अपने घर पर ही जिम जैसा वर्कआउट करते है। कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो इस तरह के घंटो वर्कआउट करने के बाद कुछ भी अपनी पसंद से खा लेते है, जिसकी वजह से घंटो वर्कआउट की मेहनत करने के बाद भी उनके फिट बॉडी का सपना पूरा नहीं हो पाता है। इसलिए आज के कुछ सीखें आर्टिकल में हम वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए? इस पर डिटेल जानकारी लेकर आये है, ताकि आप जिम करने के बाद एक परफेक्ट डाइट प्लान कर सके। तो आइये शुरू करते है :

 

वर्कआउट के बाद कुछ खाना जरूरी क्यों है?

       जैसा कि पता ही है कि जिम में वर्कआउट करने के पहले कुछ डाइट लेने की जरूरत होती है। ठीक वैसे ही एक्सरसाइज के बाद भी बॉडी को कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है, क्योंकि बहुत तीव्र वर्कआउट करने पर बॉडी में जमा एनर्जी और एमिनो एसिड कम होने लगते हैं। साथ ही मसल्स पर भी वर्कआउट का प्रभाव पड़ता है। इसलिए वर्कआउट के बाद न्यूट्रिएंट्स वाले आहार का सेवन जरूरी होता है। सामान्य शब्दों में कहे तो वर्कआउट के बाद डाइट में शामिल न्यूट्रिएंट्स से बॉडी की एनर्जी की जरूरत पूरी होती है। मसल्स और हड्डियां मजबूत होते है, आदि। 

वर्कआउट के कितने टाइम बाद खाना चाहिए? 

       वर्कआउट के बाद कुछ खाना ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि एक्सरसाइज के कितने टाइम बाद खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए?, इस बात का ध्यान रखना भी इम्पोर्टेन्ट होता है। इसलिए बता दे कि वर्कआउट करने के बाद एक से दो घंटे के अंतर्गत प्रोटीन और कार्ब्स वाले आहार लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए वर्कआउट के बाद 6 घंटे के अंदर सोडियम और ग्लूकोज वाले ड्रिंक का भी सेवन करना चाहिए।

वर्कआउट करने के बाद क्या खाना चाहिए?

      एक्सरसाइज के बाद क्या खाना चाहिए? अक्सर लोगो को इसकी सही नॉलेज नहीं होती है। जिम के बाद क्या खाएं? इस सवाल को जिम ट्रेनर या किसी एक्सपर्ट से पूछने पर वो हमेशा वर्कआउट के बाद कार्ब, प्रोटीन और फैट युक्त आहार का सेवन करने की सलाह देते है। यहां फैट युक्त आहार लेने का ये मतलब नहीं होता है कि आपका फैट बढ़ेगा, बल्कि इसका मतलब है, बॉडी के लिए जरूरी फैट को बनाये रखना। कई लोग इस बात से कंफ्यूज रहते हैं कि किस आहार में  कार्ब है, किसमें प्रोटीन और किसमे फैट है। इसलिए आर्टिकल में आगे हम इस इसी पर चर्चा कर रहे है :-

कार्ब युक्त खाद्य पदार्थ में क्या शामिल है?

  • हरी पत्तेदार सब्जियां :  हरी पत्तेदार सब्जियां कार्ब से भरपूर होता है। केल, पालक, मूली, लेटस पत्तियां व ब्रोकली जैसे हरी सब्जियां कार्ब के अलावा फाइबर, विटामिन-ए, सी, ई और कई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां हमेशा से ही सही व संतुलित आहार के लिए मुख्य भूमिका निभाता है। जिम वर्कआउट के बाद इनको सब्जी, सूप या सलाद के रूप में आहार में शामिल किया जा सकता है।
  • दलिया या ओट्स : ओट्स में कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ प्रोटीन व अन्य नुट्रिएन्ट्स भी शामिल हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओट्स में वजन कम करने के लिए व्यायाम कर रहे लोगों के लिए बेस्ट आहार है। इसके अलावा दलिया भी जिम वर्कआउट के बाद के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।
  • कई फल और शकरकंद : जिम वर्कआउट के बाद  एक हेल्दी आहार के रूप में फलों का सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन  हो सकता है। जिसमें सेब, केला व अंगूर को  थोड़ा-थोड़ा करके या अपनी पसंद के अनुसार जिम वर्कआउट के बाद अपने डाइट में जरूर लेना चाहिए। बात अगर शकरकंद की जाए, तो इसमें भी एंटी-वायरस, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटीहाइपरग्लिसेमिक व एंटीहाइपरटेंसिव गुण होता है । जो वर्कआउट के बाद बॉडी को मेंटेन रखने में सहायक होते हैं।
  • चावल : ये तो सबको पता है, चावल कार्ब का अच्छा स्त्रोत होता है। फिट बॉडी के लिए अक्सर लोग चावल अवॉइड करने के बाद करते हैं, जबकि फिट बॉडी डाइट में कार्ब की भी जरूरत होती है। इसलिए एक स्माल क्वांटिटी में चावल को भी वर्कआउट के बाद की डाइट में शामिल किया जा सकता है।  ब्राउन राइस आपके लिए बेस्ट हो सकता है, इसके अलावा क्विनोआ का सेवन कर सकते है।

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ में क्या शामिल है?

  • दूध या पनीर : जिम वर्कआउट के बाद वेजिटेरियन लोगों के  मसल्स  ग्रोथ के लिए डेयरी प्रोडक्ट का सेवन बेस्ट होता है। हाई प्रोटीन के लिए पनीर या दूध का सेवन सहायक हो सकता है। टोफू भी वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा मशरूम को भी प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ के रूप शामिल किया जा सकता है।
  • मछली : नॉन वेजिटेरियन लोगों को  एक्सरसाइज के बाद सालमन मछली को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए  ।  मसल्स प्रोटीन सिंथेसिस, जो कि व्यायाम के बाद मसल्स की क्षति की भरपाई करता है। सालमन मछली, उस मसल्स प्रोटीन सिंथेसिस, में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन लोगो को सी फूड पसंद है, वो टूना मछली को भी वर्कआउट के बाद के डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • अंडा : अंडा, प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स होता है, इसलिए वर्कआउट के बाद के डाइट में अंडा को विशेष रूप से शामिल करना फायदेमंद होता है।
  • चिकन :  प्रोटीन युक्त डाइट में नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए चिकन भी अच्छा विकल्प है। वर्कआउट के बाद चिकन को आहार में शामिल करने से हड्डियों और मसल्स को एनर्जी मिलता है, साथ में वजन भी कण्ट्रोल रहता है।
  • ग्रीक योगर्ट :  कई फिटनेस प्रेमी के बीच ग्रीक योगर्ट का चलन भी काफी ज्यादा बढ़ गया हैं, क्योंकि ये डेयरी पदार्थ है इसलिए प्रोटीन का ये काफी अच्छा सोर्स होता है। वर्कआउट के बाद फलों के सलाद के साथ ग्रीक योगर्ट का सेवन हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन हो सकता है।

फैट युक्त खाद्य पदार्थ में क्या शामिल है?

  • एवोकाडो : बेहतरीन फैट युक्त खाद्य पदार्थ में एवोकाडो शामिल है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, ई, के, कैल्शियम और फोलेट जैसे नुट्रिशन मौजूद होते हैं । कई रिसर्च के अनुसार एवोकाडो बॉडी फैट को मेंटेन रखने वाला बेस्ट भोजन है।
  •  पीनट बटर : जिम वर्कआउट के बाद हेल्दी और टेस्टी डाइट में पीनट बटर भी आता है, क्योंकि ये हेल्दी फैट के साथ प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम व फाइबर से भी भरपूर होता है। पीनट बटर के सेवन से पेट काफी देर तक भरा महसूस करता है, इसलिए इसे फिट बॉडी के लिए अच्छा माना गया है।  
  • ड्राई फ्रूट्स :  फैट के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट्स जिम के बाद इंस्टेंट एनर्जी के लिए काफ़ी अच्छा विकल्प हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार  ड्राई फ्रूट्स ले  सकते हैं, लेकिन इसमें बादाम और अखरोट को विशेष रूप से शामिल करें।

         तो एक्सरसाइज करने के बाद क्या खाना चाहिए? ये तो क्लियर हो गया। इसे आप फिट बॉडी के लिए अपने एकॉर्डिंग ले सकते है, लेकिन वर्कआउट के तुरंत बाद एक या दो केला और कुछ नट्स, ऐवकाडो स्मूदी, एक या दो उबले अंडे, पीनट बटर टोस्ट, प्रोटीन शेक, मिक्सड वेज सैंडविच, पानी या जूस आदि भी ले सकते है।

       तो दोस्तों, आज के कुछ सीखें आर्टिकल में वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए? से रिलेटेड सारी जानकारी दी है। अगर आप भी आपके मन में कोई सवाल हो, तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। साथ ही इस आर्टिकल को अपने सभी सोशल प्रोफाइल पर शेयर करें।

क्या एक्सरसाइज करने के बाद सो सकते हैं?

जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए?

जिम करने वाले चना कैसे खाये ?


2 Comments

गर्मी में कौन सा वर्कआउट करना चाहिए? - कुछ सीखे · 03/06/2023 at 3:39 pm

[…] वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए? […]

वर्कआउट के बाद कब नहाये ? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 8:55 pm

[…] वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.