हेलो दोस्तों आज का हमारा ब्लॉग सरसों का तेल कब सस्ता होगा | ये सवाल से काफी ज्यादा लोग परेशान रह रहे है ,क्यों की अभी वर्तमान में खुदरा बाजार में सरसों तेल 150-200 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है | जिससे आम आदमी को काफी ज्यादा परेशानीयो का सामना करना पड़ता है,और सबसे ज्यादा इसका असर गरीबो पर पड़ रहा है | 

    

कब सस्ता होगा सरसों का तेल 

 केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने बताया कि पिछले साल भी सरसों की फसल अच्छी नहीं होने वजह से और लॉकडाउन के कारण मार्केट में सरसों की आवक कम हुई। जिस वजह से लगातार सरसों के तेल की कीमत बढ़ती चली जा रही है।

 रही बात तेल की कीमत कम तो जैसे ही सरसों की अच्छी फसल (खेती ) होने लगेगी वैसे ही सरसो का तेल की कीमत में गिरावट होने लगेगी | सारा का सारा खेल डिमांड और सप्लाई का है , अभी तेल की डिमांड ज्यादा है और सप्लाई में कमी है जिस वजह से ये महंगा हो चूका है |  अभी जो किसान अन्द्लोन है इसका भी थोड़ा हाथ है तेल के महंगे होने में |   चूंकि सरसों का तेल एंटीबॉडी है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी खपत ज्यादा बढ़ी है ।

सरसों तेल के फायदे |

इसके फायदे निम्न है | सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए बहुत फायदेमंद है , सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्द नाशक का काम करते हैं | जैसे कि जोड़ों का दर्द , कान का दर्द, दांत दर्द में फायदेमंद सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है |  

सरसों का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है ,शरीर की अंदरूनी कमजोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित सेवन करें | इसका मालिश करने से भी आपको काफी फायदा होता है,या फिर इसे सर्दी हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है | 

बालों के लिए सरसों का तेल 

सरसों का तेल हमारे बालों को लंबा करने में तो मददगार होता ही है, साथ में ये स्कैल्प को पोषण देने का भी कार्य करता है। इसमें बहुत अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी बालों को स्वस्थ और लम्बा बनाने में काफी मददगार होता है।

गर्म सरसों तेल का फायदा | 

हालांकि देखा जाए तो अस्थमा का अभी तक कोई स्थाई इलाज नहीं आया है, लेकिन गर्म सरसों के तेल में कपूर को डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाकर मालिश करने से अस्थमा में भी आराम मिलता है | इसे  ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज माना जाता है, हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी-सूखी त्वचा को नर्म और मुलायम व चिकना बनता है। सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ों का दर्द भी नहीं होता है।

सरसों तेल का सबसे ज्यादा खेती कहाँ होता है |

हम आप को बता दे कि सरसों तेल का खेती सबसे ज्यादा भारत में  पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में  होती है | इसका खेती ठंडे में दिसम्बर महीना में बोया जाता है ,और इसकी कटाई मार्च -अप्रैल तक होती है | 

क्या सरसों का तेल सेहत के लिए अच्छा है ?

हमारे शरीर के मोटापे को घटाने में काफी फायदा करता है ,एशियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला की सरसों के तेल का नियमित सेवन कर के हम लोग अपना वजन कम कर सकते है | क्यों कि इसके इस्तेमाल से आंतो का वसा कम होती है और यह ग्लूकोज और होमियोस्टेसिस सुधार करता है  

अमेरिका में सरसों के तेल पर बैन क्यों?

शुद्ध सरसों के तेल में एरूसिक एसिड पाया जाता है ,जिसका ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है |  बताया गया है की ज्यादा मात्रा में इसके सेवन करने से हृदय रोग हो सकता है | अमेरिका में ये भी कानून है कि खाने में सरसों तेल पर रोक लगाई गई है | ये तेल सिर्फ बाहरी इस्तेमाल के लिए है,और इसे खासतौर पर बच्चों में सरसों के तेल का सेवन खतरनाक है | 

सरसों तेल का मशीन | 

सरसों मिल के लिए आपको 15 KW/20 HP (हॉर्स पावर) की मोटर लगानी होगी, जिसकी कीमत लगभग  40,000 रुपये होती है और तेल निकालने की मशीन जो कि लगभग एक लाख रुपये की मिलेगी। कुल मिलाकर तेल मिल खोलने के लिए आपको 2 लाख रुपये की लागत होगी , जिसमें लेबर चार्ज भी शामिल है | मशीन में तेल कैसे निकलता है इसके लिए सबसे पहले सरसों के बीज को अच्छे से सुखा लेना चाहिए |  इसके बाद सरसों को तेल निकालने वाली मशीन में डालना पड़ता है , जिससे  सरसों से तेल निकलता है. ध्यान दें कि इसका बचा हुआ अंश खल्ली के रूप में अलग हो जाता है, जिसका उपयोग खेतों में खाद या मवेशी को खाने में काम आता है | 

पतंजलि सरसों तेल | 

क्या आप सभी को पता है की जितनी सारी कंपनियां है,वे सभी सरसों का तेल ही निकाल कर अपने नाम के ब्रांड पर बेचती  है | जैसे की फॉर्चून सरसों तेल ,डाबर सरसों तेल ,धारा कच्ची घानी सरसों तेल , सलोनी सरसों तेल ,हिमालय सरसों तेल आदि | कई प्रकार की कम्पनी है जो अपना रेट अलग -अलग रखी हुई है,पर जितनी कंपनी है वे सभी सरसों का ही तेल बेचती है |  

हेलो दोस्तों आज का हमारा ब्लॉग ‘सरसों का तेल कब सस्ता होगा |’पढ़ कर कैसा लगा आप सभी को ,उम्मीद करते है की आप सभी को हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा | अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | 

अन्य पढ़े :

कृत्रिम खाद और प्राकृतिक खाद में क्या अंतर है |

क्या पीरियड में गर्भधारण कर सकते है 

बिज़नेस शुरू कैसे करे?


1 Comment

केवाईसी ऑनलाइन करें - Technical Tips - कुछ सीखे · 13/07/2021 at 6:15 pm

[…] सरसों का तेल कब सस्ता होगा […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.