जैसे-जैसे हम कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की दुनिया में बढ़ते जा रहे हैं। हमारा परिचय नए नए डिवाइसेस से होते जा रहा है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली कई डिवाइसों के common name हमें कई बार पता भी नहीं होता है। कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में ऐसा ही एक common name portable computer है। आज के “कुछ सीखे” के लेख में हम आपके लिए पोर्टेबल कंप्यूटर क्या होता है? इसे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं, आइए जानते हैं :
Table of Contents
पोर्टेबल कंप्यूटर क्या है ?
पोर्टेबल का मतलब होता है गतिशील यानि कि एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने में सक्षम। ऐसे टेक्नोलॉजी डिवाइस, जो कंप्यूटर की तरह कार्य करते हैं और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से ले जाया जा सकता है। पोर्टेबल कंप्यूटर कहलाता है।
पोर्टेबल कंप्यूटर कंप्यूटर प्रणाली की तरह डिजाइन किया गया उपकरण होता है, जिसे अपने साथ ले जाकर कहीं भी उपयोग किया जा सकता है। यह वजन मे हल्का होने के साथ-साथ सर्व सुविधा युक्त होता है।
पोर्टेबल कंप्यूटर की परिभाषा और उदाहरण ?
पोर्टेबल कंप्यूटर की परिभाषा :
पोर्टेबल कंप्यूटर, वो कंप्यूटर डिवाइस होते हैं जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से लाया और ले जाया जा सकता है।
साधारण शब्दों में कहें तो एक ऐसा कंप्यूटर सिस्टम जो कीबोर्ड, डिस्प्ले, डाटा प्लग के साथ होता है और इजली कहीं भी कभी भी कैरी किया जा सकता है।
पोर्टेबल कंप्यूटर, कंप्यूटर की तरह कीबोर्ड, डिस्पले स्क्रीन, बैटरी, डाटा केबल आदि के साथ डिजाइन किया गया रहता है। यह बहुत कम जगह लेता है और अधिकांश सुविधाओं के साथ नए वर्जन में आते रहता है।
पोर्टेबल कंप्यूटर के उदाहरण :
आईपैड, लैपटॉप, नोटबुक, टेबलेट, स्मार्टफोन आदि।
पोर्टेबल कंप्यूटर का इतिहास
कंप्यूटर के आसान उपयोग के लिए पोर्टेबल कंप्यूटर को डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं पोर्टेबल कंप्यूटर के इतिहास के कुछ रोचक तथ्य :
1. आईबीएम 5100 पहला वाणिज्यिक पोर्टेबल माइक्रोकंप्यूटर था, जो 1975 में लांच हुआ। हालांकि इसका वजन 24 किलोग्राम था, लेकिन उस समय के कंप्यूटर के तुलना में यह आसान और इजी पोर्टेबल डिवाइस था।
2. माइक्रो स्टार 1979 में एक प्रारंभिक पोर्टेबल कंप्यूटर के नाम से बनाया गया, इसका नाम बदलकर बाद में द स्मॉल वन कर दिया गया।
3. पोर्टेबल माइक्रो कंप्यूटर के अंतर्गत पोर्टल लैपटॉप CCMC कंपनी के अनुरोध पर फ्रांसीसी फर्म R2E के द्वारा 1980 में बनाया गया।
4. एक सिलाई मशीन के आकार और वजन के बराबर ओसबोर्न 1 माइक्रोप्रोसेसर आधारित पहला पोर्टेबल कंप्यूटर था, जो 1981 में लांच किया गया।
5. ओसबोर्न 1 के कमियों को दूर करने के लिए 1982 में कायप्रो नाम के प्रारंभिक पोर्टेबल कंप्यूटर का निर्माण किया गया।
6. 1984 में पहला पूर्ण रंग पोर्टेबल कंप्यूटर लॉन्च किया गया, जिसका नाम कमोडोर SX-64था।
7. 1989 मे जनता के लिए पहला पोर्टेबल कंप्यूटर जारी किया गया, जिसका नाम अटारी स्टेसी था, जो देखने मे लैपटॉप के समान था।
8. 1989-90 में आईबीएम PS/2नोट और PS/55 नोट (नोटबुक का प्रारंभिक ) के पोर्टेबल कंप्यूटर को जारी किया।
9. इसके बाद आधुनिक पोर्टेबल कंप्यूटर लैपटॉप, स्मार्टफोन, टेबलेट आदि का विकास होने लगा।
पोर्टेबल कंप्यूटर के प्रकार
आधुनिक मोबाइल जीवन शैली में अलग-अलग बजट के साथ फिट होने के लिए सर्व सुविधायुक्त पोर्टेबल डिवाइस/ पोर्टेबल कम्प्यूटर के कई विकल्प निर्माण किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं पोर्टेबल कंप्यूटर कौन कौन से होते हैं उनके प्रकार के बारे में जानते है विस्तार से :
1. नोटबुक = नोटबुक में कीबोर्ड होता है जो टचपैड माउस के साथ बनाया गया है और एक मॉनिटर स्क्रीन होता है जो फोल्ड हो जाती है। इसका आकार 10 इंच से लेकर 20 इंच तक होता है। नोटबुक में पोर्ट लगे होते हैं,जो डाटा केबल कनेक्शन को स्वीकार करते हैं।
2. नेटबुक = नोटबुक के सामान भी यह भी होती है, लेकिन यह और कम्पैक्ट रूप में होती है। नेटबुक 9 से 10 इंच के स्क्रीन की होती है। इसमें नोटबुक और डेस्कटॉप की तुलना में कम पावर होता है, लेकिन यह कम बिजली में अच्छा बैटरी बैकअप देता है।
3. टेबलेट = मोबाइल का वृहद स्वरूप, उंगलियों से नियंत्रित करने वाला होता है। टेबलेट सामान्यतः दो प्रकार का होता है। एक स्लैट वर्जन और एक कन्वर्टर्टिबल ( परिवर्तनीय) वर्जन। स्लैट वर्जन में I-Pad जैसी टेबलेट पीसी की विशेषता होती है। जबकि कन्वर्टर्टिबल टेबलेट को कीबोर्ड से जोड़कर नोटबुक कंप्यूटर की तरह बनाया जा सकता है।
4 स्मार्टफोन = सबसे छोटे पोर्टेबल कंप्यूटर में स्मार्टफोन आते है। यह हैंडहेल्ड कंप्यूटर के रूप में कार्य करते हैं, जो फोन, इंटरनेट कनेक्शन, नेटवर्क जैसी सारी विशेषताओं के साथ आता है। एप्पल आईफोन जैसे स्मार्टफोन फोन छोटे कंप्यूटर की तरह काम करते हैं।
5.लैपटॉप = डेस्कटॉप कंप्यूटर जितनी बड़ी स्क्रीन, एक कीबोर्ड, माउस, प्रोसेसर, एक बैटरी सहित लैपटॉप एक अच्छा और हल्का पोर्टेबल कंप्यूटर है। लैपटॉप बहुत शक्तिशाली पोर्टेबल डिवाइस है, जो डेस्कटॉप कंप्यूटर के सारे डेटा को अपने अंदर रखने में सक्षम है।
6. पॉम्पटॉप्स = यह हथेली पर रखने वाला एक कंप्यूटर इनपुट डिवाइस होता है। पॉम्पटॉप्स में डाटा इनपुट करने के लिए कीबोर्ड के जगह पर पेन का उपयोग किया जाता है। पॉम्पटॉप्स को पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट (PDA) और पॉकेट कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है, यह भी पोर्टेबल कंप्यूटर का एक अच्छा उदाहरण है।
वर्तमान बाजार में पोर्टेबल कंप्यूटर में लैपटॉप और स्मार्टफोन सबसे अधिक प्रचलन में है।
पोर्टेबल कंप्यूटर के लाभ
1. पोर्टेबल कंप्यूटर में मानक मदरबोर्ड का उपयोग किया जाता है और कार्ड में जोड़ने के लिए प्लग इन स्लॉट भी प्रदान किया जाता है।
2. पोर्टेबल कंप्यूटर में गतिशीलता और फ्लैक्सिबिलिटी का अच्छा लाभ है।
3. पोर्टेबल कंप्यूटर उपयोग बहुत कम जगह लेते हैं और आकार में भी स्थिर कम्प्यूटर की तुलना में काफी छोटे होते हैं।
4. एकमात्र डिवाइस होने के कारण पोर्टेबल कंप्यूटर में बिजली की खपत भी काफी कम होती है।
पोर्टेबल कंप्यूटर के नुकसान
1. पोर्टेबल कंप्यूटर में डेक्सटॉप सिस्टम की तुलना में कम स्पेसिफिकेशन होता है।
2. यह अधिकतर मामलों में पहले के डाटा को उपयोग करने के लिए कम उपयुक्त है।
3. इनका एक्सपेंशन बहुत टफ होता है और इनको रिपेयर कराने का कॉस्ट भी बहुत होता है।
4. अपग्रेड नहीं होने के स्थिति में ये कम विश्वसनीय होते है और धीमी गति से चलते हैं।
पोर्टेबल कंप्यूटर किसको नहीं माना जाता है ?
डेक्सटॉप कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है, जिसे भौतिक रूप से मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस और सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम को कंबाइन करके एक चयनित स्थान पर सेटल किया जाता है। जो नियमित रूप से बिजली आपूर्ति के साथ संचालित किया जाता है। इसलिए डेस्कटॉप कंप्यूटर को पोर्टेबल कंप्यूटर नहीं माना जाता है।
क्या पोर्टेबल कंप्यूटर को फ्लाइट में लें जा सकते हैं ?
जी हां, सभी पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का इस्तेमाल फ्लाइट में किया जा सकता है। आप फ्लाइट में सफर के दौरान फ्लाइट मोड पर अपने स्मार्टफोन, टेबलेट और लैपटॉप को चालू अवस्था में रख सकते हैं।
इस दौरान आप वीडियो गेम खेल सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं या पहले से डाउनलोड की गई मूवी को देख सकते हैं। आप अपने पोर्टेबल कंप्यूटर से अपनी फोटो भी खींच सकते हैं।
तो दोस्तों, ” पोर्टेबल कंप्यूटर क्या होता है? ” आज के “कुछ सीखे ” लेख में हमने आपके साथ इससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी शेयर की है। उम्मीद है आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो अगर आप पोर्टेबल कंप्यूटर से जुड़ी और कोई जानकारी जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं।
1 Comment
डिप्रेशन क्या है, इसका इलाज कैसे करें? - कुछ सीखे · 11/07/2022 at 6:23 pm
[…] पोर्टेबल कंप्यूटर क्या होता है […]