क्या आपको तरबूज खाना पसंद है? और क्या आप यह जानते हैं तरबूज हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है? गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं होता। तरबूज में 90% से ज्यादा पानी मौजूद होता है। ये ना केवल हमारी प्यास बुझाता है, बल्कि कहर बरपाने वाली गर्मी मे भी ये हमारे त्वचा और शरीर को भी हाइड्रेटेड रखता है। इसलिए आज के इस “कुछ सीखे” आर्टिकल में हम आपको तरबूज खाने के फायदे? बताने वाले है।
तरबूज में पाये जाने वाले पोषक तत्व क्या है?
तरबूज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की बहुत सारी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। तरबूज में प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन ए, बी, सी के साथ लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो इस फल को गहरे लाल रंग देने में मदद करता है।
तरबूज खाने के फायदे क्या है?
जैसा कि आपको पता ही है कि तरबूज एक रसीला फल है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये हेल्थ क़ी दृष्टि से इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि ये आपके शरीर की कई परेशानियों जैसे मोटापा, तनाव, अपच जैसी को कई प्रॉब्लम को भी दूर करने में मदद करता है। तरबूज खाने से क्या लाभ होता है? आइये विस्तार से समझते है :
आँखो की रोशनी में :- तरबूज हमारी आंखों के लिए बहुत बढ़िया माना गया है क्योंकि इसमें विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। गर्मी में एक कप तरबूज आपकी आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है।
तनाव से दूर करने में :- तरबूज की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ये सभी प्रकार के टेंशन से दूर करके दिमाग को ठंडा रखता है। जिससे हमेशा हम रिलैक्स फील करते हैं।
वजन कम करने में :- तरबूज में प्रचुर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। यदि आप तरबूज का सेवन रेगुलर करने से आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने की इच्छा नहीं होती है। साथ ही तरबूज में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसलिए ये आपके वजन को तेजी से घटाने में मदद करता है।
शरीर को हाइड्रेट रखने में :- गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। यदि हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो हमारे बॉडी में डिहाइड्रेशन के साथ-साथ कब्ज, कमजोरी, सिर दर्द, लो बीपी जैसी कई तरह की प्रॉब्लम भी हो सकती है। तरबूज में पानी ज्यादा होता है, इसलिए ये पेट को ठंडा करके इन प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है।
कब्ज से राहत में :- खराब पाचन तंत्र के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। गर्मियों के दिनों में यदि आप अपने खानपान का अच्छी तरह से ध्यान ना रखे,तो कब्ज की शिकायत हो सकती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने में तरबूज आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो कब्ज से राहत के लिए जरूरी होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में :- तरबूज में बहुत ही खास अमीनो एसिड पाया जाता है, जिसे साइट्रोलाइन कहते हैं। यह हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मददगार हैं। तरबूज पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करता है।
दांतो के हेल्थ के लिए बेस्ट :- तरबूज दांतों और मसूड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये दांतों और मसूड़ों को बैक्टीरिया से बचाता है, इसके रेगुलर सेवन से दांत सफेद होते हैं। इसके अलावा तरबूज होठों को सूखने और फटने से भी रोकता है।
जलन और सूजन से राहत में :- तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह आपकी शरीर में किसी भी प्रकार की जलन या सूजन जैसी स्थिति को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कोलाइन नामक तत्व भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें पाये जाने वाले एंटीनोसाइसेप्टिव भी आपके शरीर के हर प्रकार के दर्द से राहत पहुंचाने में मदद करता है।
त्वचा को सुन्दर बनाने में :- तरबूज में बहुत अधिक मात्रा में पानी होने से ये रूखे स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज भी करता है। तरबूज बढ़ती उम्र के संकेतों को भी कम करने में मदद करता है। इसमें पाये जाने लाइकोपीन शरीर को फ्री रेडिकल से सुरक्षा प्रदान करते है और बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में होने वाली प्रॉब्लम को कम करते है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के बड़े रोम छिद्रो को कम करते है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से सेल्स रिपेयर होते हैं, इसलिए तरबूज को खाने के साथ-साथ अपने चेहरे और शरीर अन्य त्वचा पर लगा भी सकते हैं।
एनीमिया से बचाव के लिए :- तरबूज में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी और फोलिक एसिड के साथ-साथ आयरन भी मौजूद होता है। इसलिए तरबूज के नियमित सेवन से खून की कमी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
इसके अलावा जिन लोगों को किडनी स्टोन की प्रॉब्लम है, उन लोगों को तरबूज का अधिक सेवन काफ़ी लाभदायक है।
तरबूज खाने के नुकसान क्या है?
तरबूज एक हेल्दी फल है, लेकिन फिर भी यदि हम इसका सेवन अधिक करें, तो ये हमारे शरीर में कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है। जैसा कि हमने ऊपर जाना कि तरबूज में लाइकोपीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, यदि हम तरबूज का अधिक सेवन करते है, तो लाइकोपीन की अधिक मात्रा के कारण मतली, उल्टी, दस्त जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा तरबूज पोटेशियम का भी बहुत अच्छा स्रोत है और ज़ब अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करते है, तो हमारे शरीर में पोटेशियम का स्तर भी बढ़ सकता है, जो हाइपरकलेमिया का कारण बन सकता है। इसमें नसें कमजोर होते हैं और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। इसके अलावा जिन्हें अस्थमा और एलर्जी की दिक्कत हो उन्हें तरबूज के अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसके ठंडी तासीर उन्हें नुकसान कर सकती है।
तरबूज खाने के नियम
तरबूज को काटने से पहले कम से कम इसे आधे घंटे के लिए पानी में डीप करके रखें।
तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे दोपहर के वक्त खाने से सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।
तरबूज कब नहीं खाना चाहिए?
तो बता दे कि सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे बिल्कुल नहीं है। वही रात में तरबूज खाने के फायदे के बजाए नुकसान ज्यादा है।
यदि आपने चावल या दही का सेवन किया है, तो तरबूज को तुरंत खाने से बचें।
खाली पेट तरबूज खा सकते हैं क्या?
नहीं, खाली पेट तरबूज का सेवन बिल्कुल ना करें , तरबूज खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी ना पिए।
रोज तरबूज खाने से क्या होगा?
अगर ये भी सवाल है आपके मन में बता दे कि तरबूज को एक सीमित मात्रा में रोज खाने से ये फायदेमंद होता है।
तो दोस्तों, उम्मीद करते है कि आज के कुछ सीखें के आर्टिकल में तरबूज खाने के फायदे? इसकी अच्छी जानकारी आपको मिली होगी । यदि आपको ये जानकारी फायदेमंद लगी हो, तो अपने फैमिली और फ्रेंड के साथ इसे जरूर शेयर करें। साथ ही आपको हेल्थ से जुड़ी और कोई जानकारी चाहिए, कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।
2 Comments
गर्मी से बचने के कुछ आसान उपाय - कुछ सीखे · 17/06/2023 at 5:33 pm
[…] धूप से बचने के लिए घरेलू उपाय :- […]
गर्मी में कौन सा वर्कआउट करना चाहिए? - कुछ सीखे · 20/06/2023 at 4:07 pm
[…] तरबूज खाने के फायदे | […]