कोरोना की लहर में आपने इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट करने के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है इम्यूनिटी सिस्टम होता क्या है? हमारे शरीर के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का स्ट्रांग होना कितना जरूरी है? कौन से पोषक तत्व है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत कर सकते हैं? और हमारा शरीर इन्फेक्शन से कैसे लड़ता है। यदि आप इन सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो ये लेख बस आपके लिए है। आज के कुछ सीखें लेख में हम आपको इम्युनिटी से जुड़े सभी जरूरी जानकारी के साथ-साथ इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व के बारे में भी बताने वाले हैं।

 इम्युनिटी सिस्टम को कैसे बढ़ाएं, इसे जानने के पहले जान लेते है कि हमारे शरीर के लिए इम्यूनिटी क्या होता है? 

 इम्यूनिटी क्या है?

      इम्युनिटी हमारे शरीर की एक प्रतिरोधक क्षमता होती है, जो हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए प्रेरित करती है।

      यदि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती हैं, तो ये हमारे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस आदि के इंफेक्शन से लड़ने की शक्ति देता है, लेकिन कई बार ये इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाते है यानी रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती हैं। कभी-कभी तो बॉडी में ये इम्युनिटी सिस्टम अपने रेगुलर किये जाने वाले कार्यों के अगेंस्ट काम करने लगते हैं, जिसे ऑटोइम्यून कहा जाता है। इस कंडीशन में हमारे बॉडी सभी प्रकार के बीमारियों से लड़ नहीं पाते है, जिसके कारण हम अक्सर कुछ ना कुछ शारीरिक प्रॉब्लम को फेस करते हैं। 

इम्युनिटी कमजोर क्यों होता है?

      आखिर हमारे शरीर का इम्युनिटी कमजोर कैसे हो जाता है। इस बात को समझने के लिए इम्युनिटी से जुड़े  व्हाइट ब्लड सेल्स के बारे में जानना होगा। ये व्हाइट ब्लड सेल्स हमेशा ब्लड में रहते हैं, जो बाहर से  अटैक करने वाले बैक्टीरिया और वायरस आदि पर नजर रखे रहते हैं ताकि शरीर को उनके इंफेक्शन से बचा सके, लेकिन कई ऐसी भी बीमारियां होती है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स को भी इफ़ेक्ट कर देते हैं। तब इस कंडीशन में एचआईवी एड्स, कैंसर, वायरल हेपेटाइटिस, डायबिटीज, ऑटोइम्यून डिसीज आदि के कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके अलावा कई और कारण भी जिससे इम्युनिटी कमजोर हो सकता है, आइए जानते हैं उसके बारे में :

कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से : शरीर के इन्फ्लेमेशन की दवाई कोर्टिकोस्टेरॉयड्स, कीमोथेरेपी की दवाइयां आदि हाई डोज वाली मेडिसिन इम्युनिटी को कमजोर कर देते हैं।

बढ़ती उम्र से : जैसे-जैसे उम्र  बढ़ता है इम्यूनिटी की क्षमता कम होने लगती है। इस कारण उम्रदराज लोगों को बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।  

तनाव:  यदि आप जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का तनाव लेते हैं, तो ये इम्युनिटी को कमजोर कर सकता है।

पूरी नींद न लेना:  स्वस्थ शरीर के लिए 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी होती है। ऐसा नहीं होने से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है।

सही नुट्रियेंट्स :  इम्युनिटी कमजोर होने का सबसे मेन कारण है, विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों का आपके आहार में कमी होना।

 टॉप 5 इम्युनिटी बूस्टर न्यूट्रिएंट्स

इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए पोषक तत्व युक्त आहार आपकी काफी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आपके डेली डाइट में शामिल होने वाले 5 बेस्ट इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व कौन से हैं : 

1. विटामिन सी, डी

         विटामिन सी और डी अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। विटामिन सी खट्टे फलों जैसे नींबू, मुसम्मी, ऑरेंज और कुछ हेल्दी सब्ज़ियां जैसे से हरी-लाल शिमला मिर्च, ब्रोकोली, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों और टमाटर से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा आंवला, बेल मिर्च, पालक, स्प्राउट्स, स्ट्रॉबेरीज और पपीते में भी विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है।

       जबकि विटामिन डी के लिए दूध, डेयरी प्रॉडक्ट्स,  फैटी फिश और अंडे जैसी चीज़ों का सेवन करें। साथ ही कुछ देर धूप में भी रहे। 

2. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स 

     ओमेगा-3 फैटी एसिड्स अधिक मात्रा में अखरोट, चिया सीड्स और मछलियों में पाया जाता है, जो व्हाइट  ब्लड सेल के क्षमता को बढ़ाता है और ये इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। 

3.प्रोटीन, आयरन 

       जहां प्रोटीनयुक्त डाइट इम्यून को स्ट्रांग करने के लिए ज़रूरी है। तो वही आयरन भी इम्युनिटी मजबूत करने में जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यदि आप नॉनवेज लेते हैं तो रेड मीट, सार्डिन, टूना, चिकन से आयरन ले सकते हैं और यदि  वेजिटेरियन है तो फलियां, ब्रोकली, चुकंदर, पालक और अनार  आयरन के लिए ले सकते हैं।

4.फोलिक एसिड 

       फोलिक एसिड भी शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अच्छी भूमिका निभाता है। फोलिक एसिड को बीन्स, दाल, रोटी, चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो आदि के माध्यम से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।  

5. जिंक

    जिंक भी इम्युनिटी ग्रोथ करने वाले अच्छे पोषक तत्वों में आते हैं। इसे सेका हुआ बीन, दही और चने के अलावा अलसी और कद्दू के बीज से भी प्राप्त कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें 

आहार में नुट्रियेंट्स को शामिल करने के अलावा इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए अन्य उपाय भी किये जा सकते है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में : 

अधिक दवाओं के सेवन से बचें : कोशिश करें कि कम से कम दवाइयों का सेवन करें, क्योंकि अधिक दवाइयां लीवर, किडनी के साथ इम्यूनिटी सिस्टम को भी इफेक्ट करते हैं।

 रेगुलर एक्सरसाइज करें : अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज के लिए जगह बनाएं, क्योंकि एक्सरसाइज करने से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, जिससे इम्युनिटी में ग्रोथ होती है।

ग्रीन टी पियें:  ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते है।

जंक फूड को अवॉइड करें : रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फ़ूड इम्युनिटी बूस्ट में रूकावट डालते है। इसलिए जंक फूड को अधिक मात्रा में खाने से बचे।

पर्याप्त नींद लें:  जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि नींद की कमी इम्युनिटी को कमजोर करती है, इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हर दिन पर्याप्त नींद जरूर लें।

        तो दोस्तों आज के कुछ सीखे लेख में हमने आपसे इम्युनिटी से जुड़े जरूरी जानकारी के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व के बारे में बताया है। यदि आप इम्युनिटी ग्रोथ के बारे में और जानना चाहते हैं, तो कमेंट करें और आर्टिकल को शेयर करें।

प्लांट बेस्ड डाइट क्यों शुरू करें?

शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय

प्रोटीन्यूरिया क्यों होता है?


7 Comments

सर्दियों में चलने के 5 स्वास्थ्य लाभ  - कुछ सीखे · 24/01/2023 at 2:39 pm

[…] इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व […]

न्यूरोप्लास्टिसिटी थैरेपी कैसे करें? - कुछ सीखे · 03/02/2023 at 5:19 pm

[…] इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व […]

वर्कआउट के बाद कब नहाये ? - कुछ सीखे · 04/06/2023 at 6:15 pm

[…] इम्युनिटी बूस्ट में मदद करता है : वर्कआउट के बाद नहाने से बॉडी में वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ता हैं,  जोकि इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है, जिससे बॉडी को कई बीमारियों से बचाता है। […]

तरबूज खाने के फायदे | - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 8:56 pm

[…] इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व […]

 न्यूरोप्लास्टिसिटी क्या होता है? - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:04 pm

[…] इम्युनिटी को बढ़ाने वाले पोषक तत्व […]

पीरियड प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाये , 10 घरेलू उपचार - कुछ सीखे · 21/03/2024 at 9:53 pm

[…] पोषक तत्वयुक्त आहार का सेवन करें : […]

Leave a Reply

Your email address will not be published.